प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री और मुख्य कार्यपालक अधिकारी का आजमगढ़ दौरा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का किया निरीक्षण - Shere Azami News

Breaking

Shere Azami News

Uttar Predesh Azamgarh Mau Ballia Gazipur Deoria Sulatanpur Faizabad Ayodhya Amroha Amethi Lucknow Varanasi Firozabad Barabanki Shahganj Jaunpur Allhabad Kushinagar

Breaking News

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 12 जून 2021

प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री और मुख्य कार्यपालक अधिकारी का आजमगढ़ दौरा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का किया निरीक्षण

आजमगढ़ पहुंचे प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना व मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश अवस्थी पूर्वांचल एक्सप्रेस का किए निरीक्षण, कहा जून के अंत तक हो जायेगा काम पूरा। बतादे कि सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का काम लगभग पूर्ण होने के कगार पर है। जिसका शनिवार को एक्सप्रेस-वे के कार्य के निरीक्षण और प्रगति की समीक्षा के लिए आजमगढ़ पहुंचे प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना के सामने सभी कार्यदाई संस्थाओं ने एक्सप्रेस-वे का कार्य हर हाल में जून के अंत तक पूरा कर लेने का दावा किया। समीक्षा के उपरान्त औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना सेहदा से किशुनदासपुर तक पूर्वांचल एक्सपे्रस वे निरीक्षण किया, इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होने कहा कि जून के अंत तक पूर्वांचल एक्सप्रेस वे तैयार हो जायेगा, लगभग 90 प्रतिशत से ज्यादा काम हो चुका है, कोरोना माहमारी के चलते थोड़ा देर हुआ लेकिन जल्द ही इस एक्सप्रेस वे का उद्घाटन सीएम द्वारा किया जायेगा।  उन्होने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे यहां के लोगो के लिए विकास का रास्ता खोलेगी।
वी0ओ0- तो वहीं औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे इंडस्ट्री भी स्थापित किया जायेगा, उन्होने कहा कि जो लोग पूर्वांचल से जाकर अन्य महानगरो में अपना उद्योग स्थापित करते थे उनके लिए अब सुनहरा अवसर है वे लोग अब पूर्वांचल में अपने उद्योग स्थापित कर सकते है। इसके लिए अधिकारियो को जमीन चिन्हित करने का भी निर्देश दिया गया है।
वी0ओ0- बतादे कि इससे पूर्व औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अवनीश अवस्थी का उड़न खटोला किशुनदासपुर में बने हैलीपैड पर उतरा, जहां मण्डलायुक्त व डीएम सहित तमाम अधिकारियो ने उनका स्वागत किया, तत्पश्चात वे यूपीडा के अधिकारियेा के साथ पूर्वांचल एक्सपे्रस वे की उन्होने समीक्षा किये।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय उप संपादक ओमप्रकाश गुप्ता आज के दौर में जहां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here