आजमगढ़ में मामलों के निस्तारण के लिए लगी लोक अदालत: जज बोले 20 हजार समस्याओं को किया गया निस्तारण
आजमगढ़ जिले में जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लोक अदालत लगाई गई। इस लोक अदालत में 20 हजार से अधिक मामलों का निस्तारण किया गया। जिला जज दिनेश चन्द्र ने बताया कि ऐसे मामले जिनका निस्तारण जुर्माना लगाकर किया जा सकता है, उन मामलों को निस्तारित किया गया। लोक अदालत में दुर्घटना बीमा योजना, गैम्बलिंग एक्ट, पारिवारिक मामलों, बैंक के मामलों, बिजली के मामले आए जिनका समाधान किया गया।
इन मामलों का हुआ निस्तारण
पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला जज ने बताया कि दोपहर 1:30 तक 20 हजार मामले का निस्तारण किया गया। इन मामलों में प्रमुख रूप से 60 सड़क दुर्घटना बीमा, 70 पारिवारिक मामले, 2500 बैंक के मामले, बिजली चोरी, चेक बाउंस होने के मामले, टेलीफोन के मामलों का निस्तारण किया गया। जिला जज का कहना है कि अधिकतर मामले का निस्तारण सुलह-समझौते से सुलझाया जा रहा है। लोक अदालत में बैठे जज दोनों पक्षों को सुनकर समस्याओं को निस्तारित करा रहे हैं।
50 हजार मामले निपटाने का लक्ष्य
जिला जज दिनेश चन्द्र ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से 50 हजार मामले को निस्तारित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही अगली लोक अदालत दिसम्बर माह में आयोजित की जाएगी। इस लोक अदालत में भी जनता की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें