बढ़ता जा रहा कोरोना वायरस से संक्रमितों का आंकड़ा, कंटेनमेंट जोन में घरों में कैद हुई लोगों की जिंदगी - Shere Azami News

Breaking

Shere Azami News

Uttar Predesh Azamgarh Mau Ballia Gazipur Deoria Sulatanpur Faizabad Ayodhya Amroha Amethi Lucknow Varanasi Firozabad Barabanki Shahganj Jaunpur Allhabad Kushinagar

Breaking News

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 26 मई 2020

बढ़ता जा रहा कोरोना वायरस से संक्रमितों का आंकड़ा, कंटेनमेंट जोन में घरों में कैद हुई लोगों की जिंदगी

आजमगढ़ जिले में में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अभी तक जिले में 40 संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें नौ ठीक हो चुके हैं। दो संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 29 अभी भी सक्रिय हैं। कोरोना संक्रमितों के बढ़ते आंकड़ों से लोगों में डर का माहौल है।
अभी तक जनपद में 19 मई तक के सैंपल की ही रिपोर्ट आई है। इसमें भी कई रिपोर्ट अभी पेंडिंग हैं। संख्या और बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। उधर, जनपद में घोषित कंटेनमेट जोन में लोगों की जिंदगी घरों में कैद हो गई है। उनको चौकीदार और अन्य के माध्यम से सब्जी आदि की आपूर्ति कराई जा रही है।
    जमात से जुड़े लोगों के बाद जनपद में प्रवासियों के आगमन से कोरोना संक्रमण का दायरा तेजी से बढ़ा है। अभी तक जनपद में कुल 40 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इसमें दो की मौत भी हो चुकी है। प्रवासियों के आगमन से पहले से ये आंकड़ा आठ था, जबकि मौत किसी की भी नहीं हुई थी। 40 संक्रमित मरीजों में अब तक नौ ठीक हो चुके हैं। इसमें तीन जमात से जुड़े, पांच स्थानीय और एक दिल्ली से आया प्रवासी शामिल है।जिन दो मरीजों की मौत हुई है वो भी मुंबई और दिल्ली से ही आए थे। जनपद में घोषित कंटेनमेट जोन में संबंधित राजस्व ग्राम या पुरवे को सील कर दिया गया है। घरों से निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है। लोगों की जिंदगी घरों में कैद हो गई। कहीं प्रधान तो कहीं चौकीदार के माध्यम से ठेले आदि के गांवों में सब्जी आदि की आपूर्ति कराई जा रही है। संबंधित गांवों के लोगों संक्रमण को लेकर दहशत का आलम है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से डोर टू डोर संर्विलांस कर संदिग्धों का सैंपल लिया जा रहा है।

दो और कंटेनमेट जोन बढ़े, अब आठ हुए
कोरोना संक्रमित नए मरीजों के मिलने के बाद जनपद में दो एक और कंटेनमेट जोन बनाया गया है। मजरा अनुसूचित बस्ती, राजस्व ग्राम दामा नया कंटेनमेट जोन बना है। इसकी साथ ही  इस तरीके से जनपद में कंटेनमेट जोन की कुल संख्या अब आठ हो गई है। रविवार को जनपद में रानी की सराय का बिसई बाग, मार्टीनगंज का पिपरौला और फूलपुर के चमावां को कंटेनमेट जोन बनाया गया था। इससे पहले जहानागंज का नेतपुर, नरेथा कनैला का खुदातपुर और मेंहनाजपुर का जियापुर दक्षिणी कंटेमेंट जोन बना था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय उप संपादक ओमप्रकाश गुप्ता आज के दौर में जहां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here