अहरौला। सजनी चौफाला गांव निवासी राम बुझारत गोस्वामी पुत्र अलगू गोस्वामी ने मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री सुरेश राणा, कमिश्नर और डीएम को पत्र भेजकर तीन जून को परिवार सहित आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
पीड़ित का आरोप है कि उसने 1963 में सजनी गांव के पास 32 बिस्वा जमीन बैनामा ली थी। इसमें सरकार ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लिए 10 बिस्वा जमीन की रजिस्ट्री करा उसका मुआवजा दे दिया, लेकिन 32 बिस्वा जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। इस पर निर्माण भी कराया जा रहा है। तीन साल से पीड़ित तहसील और जिला मुख्यालय का चक्कर काट रहा है, लेकिन शेष जमीन का मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। आरोप लगाया कि लेखपाल ने जमीन को घूर-गड्ढे की बताकर आख्या भेज दी है। पीड़ित बार-बार अधिकारियों का चक्कर काट रहा है। कोई भी अधिकारी आकर इसकी जांच पारदर्शी ढंग से नहीं कर रहे हैं।
राम बुझारत की संरेखण से कुछ अधिक जमीन ली गई थी। ये लगभग 42 एयर है। इसका संशोधन मंगा लिया गया है। वो बैनामा कर इसका प्रतिकर ले सकते हैं। वो कुछ सरकारी जमीन को भी अपना बता रहे हैं, जो कि गलत है। - हरिशंकर, मुख्य राजस्व अधिकारी एवं विशेष भूमि अध्यप्ति अधिकारी

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें