विश्व योग दिवस पर डॉ. डी.डी. सिंह ने जनपदवासियों से योग करने का किया आह्वान - Shere Azami News

Breaking

Shere Azami News

Uttar Predesh Azamgarh Mau Ballia Gazipur Deoria Sulatanpur Faizabad Ayodhya Amroha Amethi Lucknow Varanasi Firozabad Barabanki Shahganj Jaunpur Allhabad Kushinagar

Breaking News

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 20 जून 2021

विश्व योग दिवस पर डॉ. डी.डी. सिंह ने जनपदवासियों से योग करने का किया आह्वान

आज़मी समाचार
आजमगढ़ :- विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर नीमा अध्यक्ष डॉ. डी.डी. सिंह ने जनपदवासियों को "करें योग, रहे निरोग" का नारा देते हुए योग करने का आह्वान किया। डॉ. सिंह ने कहा कि योग करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है तथा मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलती है। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार सार्वजनिक स्थान पर योग करने की मनाही है। अतः लोगों को घर में ही योग करने की सलाह दी गई है। डॉ. डी.डी. सिंह ने कहा कि आज की जीवन शैली ने आदमी को कमजोर और बीमार कर दिया है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए योग सबसे सशक्त माध्यम है। अतः प्रत्येक व्यक्ति को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। डॉ. डी.डी. सिंह ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग के बिना जीवन संभव नहीं है। आज के आधुनिक वातावरण में योग सभी के लिए लाभकारी है। डॉ. डी.डी. सिंह ने कहा कि आज की भागमभाग जिंदगी में हम गैजेट्स का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं और शारीरिक रूप से अक्षम होते जा रहे हैं। ऐसे में योग के नियमित सेवन से हम स्वस्थ रह सकते हैं।वीडियो को देखने के लिए क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय उप संपादक ओमप्रकाश गुप्ता आज के दौर में जहां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here