मिशन अस्पताल एवं लछिरामपुर हड्डी अस्पताल पर पोस्ट कोविड सेंटर का हुआ उद्घाटन - Shere Azami News

Breaking

Shere Azami News

Uttar Predesh Azamgarh Mau Ballia Gazipur Deoria Sulatanpur Faizabad Ayodhya Amroha Amethi Lucknow Varanasi Firozabad Barabanki Shahganj Jaunpur Allhabad Kushinagar

Breaking News

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 19 जून 2021

मिशन अस्पताल एवं लछिरामपुर हड्डी अस्पताल पर पोस्ट कोविड सेंटर का हुआ उद्घाटन

भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के आवाहन पर जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह के नेतृत्व में शनिवार को आजमगढ़ जनपद में पोस्ट कोविड सेंटर का उद्घाटन जनपद के मिशन अस्पताल एवं लछिरामपुर हड्डी अस्पताल पर भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, आजमगढ़ जिला प्रभारी व पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य देवेंद्र यादव के द्वारा संयुक्त रुप से किया गया ।
कार्यक्रम की संयोजिका भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ पूनम सिंह एवं सह संयोजिका जिला मंत्री जूही श्रीवास्तव ने बताया कि यह कार्यक्रम पार्टी के द्वारा आयोजित किया गया है जिसमें कोरोना से निगेटिव हुए मरीजों को जरूरत पड़ने पर उचित सलाह दी जाएगी और विभिन्न अस्पतालों के माध्यम से एक नंबर जारी किया गया है जिस नंबर पर कोई भी पोस्ट कोविड मरीज जरूरत पड़ने पर फोन करके चिकित्सक बंधुओं द्वारा उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर सकता है।
इस अवसर पर मिशन अस्पताल के डायरेक्टर डा.अशोक सिंह ने 9455120375 नंबर जारी किया है जिस पर प्रातः 11:00 से 1:00 के बीच कोई भी पोस्ट कोविड मरीज है वह संपर्क कर परामर्श लें सकते हैं
इसी क्रम में लक्षिरामपुर हड्डी अस्पताल के डायरेक्टर डा.मनीष त्रिपाठी ने 9820400883 नंबर जारी करते हुए कहा कि जो भी पोस्ट कोविड के मरीज हैं वह शाम 4:00 से 6:00 के बीच में संपर्क कर सकते हैं !  
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा, जिला महामंत्री विनोद उपाध्याय जिला मंत्री महेंद्र मौर्य, हरेन्द्र चौहान, विभा बरनवाल, कोषाध्यक्ष मयंक गुप्ता, राम प्रताप, मोनू, नगर अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, धर्मवीर चौहान अजीत पांडे आदि लोग मौजूद रहे।वीडियो को देखने के लिए क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय उप संपादक ओमप्रकाश गुप्ता आज के दौर में जहां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here