बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पटवध कौतुक गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की विषाक्त पदार्थ के सेवन से सोमवार की रात मौत हो गई। पत्नी से विवाद के बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पटवध कौतुक गांव निवासी 24 वर्षीय बृजेश राम पुत्र रमेश दिहाड़ी मजदूर है। सोमवार की शाम को कुछ बातों को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। परिजनों ने बताया कि बृजेश रात में शराब का सेवन किया इसके बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों को जानकारी हुई। उसे मंडलीय अस्पताल में देर रात भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बृजेश माता-पिता व भाई से अलग रहता था, उसे तीन बच्चे हैं। मौत की सूचना घर पर मिलते ही कोहराम मच गया। पत्नी, बच्चों सहित परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें