नान इंटरलॉकिग कार्य शीघ्र पूर्ण करने निर्देश - Shere Azami News

Breaking

Shere Azami News

Uttar Predesh Azamgarh Mau Ballia Gazipur Deoria Sulatanpur Faizabad Ayodhya Amroha Amethi Lucknow Varanasi Firozabad Barabanki Shahganj Jaunpur Allhabad Kushinagar

Breaking News

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 22 मई 2020

नान इंटरलॉकिग कार्य शीघ्र पूर्ण करने निर्देश

संवाददाता, आजमगढ़ : मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजियार ने शुक्रवार को सिग्नल अपग्रेडेशन के निमित्त नान इंटरलॉकिग कार्य का निरीक्षण करते हुए इसे अतिशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। सठियावं में निरीक्षण के बाद यहां पहुंचे डीआरएम ने एलईडी कलर लाइट सिग्नलों, यूनिवर्सल फेल सेफ ब्लाक यंत्रों, इंटिग्रेटेड पावर सप्लाई सिस्टम, जनरेटर तथा रिले रूम की वायरिग की समीक्षा की।
    उन्होंने स्टेशन से गुजरने वाली श्रमिक स्पेशल गाड़ियों के आवागमन में कोविड-19 के प्रोटोकॉल के पालन करने पर बल दिया। स्टेशन भवन, सर्कुलेटिग एरिया, कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र, सामान्य यात्री हाल, पैदल उपरगामी पुल, स्टेशन के निकास एवं प्रवेश मार्ग, पार्किंग को सैनिटाइज कराने को कहा। वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) राजीव अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी वीके यादव, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर आशुतोष पांडेय, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) एसके यादव, मंडल इंजीनियर सामान्य एके सिंह व निर्माण संगठन के अधिकारी रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय उप संपादक ओमप्रकाश गुप्ता आज के दौर में जहां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here