कोरोना वायरस यूपी में नए रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। गुरुवार को यूपी में 341 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जो यूपी में एक दिन में दर्ज अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पूर्व 19 मई को 323 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसी के साथ कुल कोरोना मरीजों की संख्या 5515 पहुंच गई हैं। इनमें 2173 सक्रिय मामले है वहीं 3204 ठीक हो चुके हैं।
जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 138 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं अभी तक कोरोना से यूपी में 138 लोगों की मौत हो चुकी हैं। बाराबंकी में सबसे ज्यादा 54 मामले सामने आए हैं। 19 मई तक यहां केवल 29 कोरोना मरीज ही थे। केवल दो दिनों में 104 मामलों की बढ़ोत्तरी के साथ इस जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 133 पहुंच गई है, जिनमें 131 मामले एक्टिव है। इनमें 60 फीसदी मामले प्रवासियों से जुड़े हुए हैं।
आगरा (142) के बाद बाराबंकी दूसरा जिला है जहां वर्तमान में सबसे ज्यादा सक्रिय मामले हैं। वहीं मेरठ में 126 तो नोएडा में गुरुवार तक 92 एक्टिव मामले हैं।
अन्य जिलों की बात करें तो जौनपुर में 16, आजमगढ़ में 15, सिद्धार्थनगर में 11, रामपुर में 10, महराजगंज में 8, बस्ती में 6, उन्नाव में 4, कानपुर में 3, हरदोई, हमीरपुर व कन्नौज में 2-2 मामले सामने आए हैं व मथुरा में एक संक्रमित मिला है।
यूपी के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन ने बताया कि पिछले 5 दिन में 1,174 नए मामले सामने आए हैं। पूल टेस्टिंग में कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें