आजमगढ़ : कोरोना पॉजिटिव की अब तक रिपोर्ट पर गौर किया जाए तो निजी साधनों या ट्रकों से मुंबई के आए प्रवासियों व व्यक्तियों ने संक्रमण का आंकड़ा बढ़ा दिया है।
डीएम नागेंद्र प्रसाद सिंह ने तहसील लालगंज के जियापुर दक्षिणी में मुंबई से आया व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जियापुर दक्षिणी के तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सदर के नेतपुर में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मृत्यु हो गई थी। खुरसुड़ी, ठेकमा का एक, बहलोलपुर नेहुला मेंहनाजपुर का एक, ऊचहुंआ मेंहनाजपुर का एक, भोपालपुर बीबीपुर मेंहनाजपुर का एक, चिरकिहिट देवगांव का एक और कैथौली तहसील फूलपुर का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। सभी छह कोरोना पॉजिटिव मरीज मुंबई से अलग-अलग आए थे। इनका स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद घर न भेजकर सीधे तहसील स्तर पर फैसिलिटी क्वारंटाइन किया गया था। हरदसई रामपुर मेंहनाजपुर का एक व्यक्ति मुंबई से आया था जो कोरोना पाजीटिव पाया गया। नरेहथा कनैला का भी व्यक्ति मुंबई से आया था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें