एक ही फंदे में लटका मिला मां व मासूम बेटे का शव - Shere Azami News

Breaking

Shere Azami News

Uttar Predesh Azamgarh Mau Ballia Gazipur Deoria Sulatanpur Faizabad Ayodhya Amroha Amethi Lucknow Varanasi Firozabad Barabanki Shahganj Jaunpur Allhabad Kushinagar

Breaking News

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 24 मई 2020

एक ही फंदे में लटका मिला मां व मासूम बेटे का शव

बिलारमऊ (आजमगढ़) : दीदारगंज थाना क्षेत्र के धरहरा गांव में रविवार की एक ही फंदे में मां एवं एक साल के पुत्र को लटकता देख लोगों को कलेजा कांप उठा। हो-हल्ला मचा तो हजारों की भीड़ मौके पर जा पहुंची। जिसने भी हृदय विदारक दृश्य देखा उसकी जुबां कांप उठी। पिता पहुंचे तो दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए सनसनी फैला दी। पुलिस ने तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर आरोपित पति, ससुर व सास को गिरफ्तार कर लिया।
जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के बनुवाडीह गांव निवासी शिवचंद यादव की पुत्री गुंजन देवी (24) की शादी चार वर्ष पूर्व धौरहरा गांव के विकास से हुई थी। उसका एक पुत्र आर्यन (1 वर्ष) हैं। पति टेंपो चलाता है, जबकि ससुर ईंट भट्ठा पर मजदूरी करते हैं। सुबह ससुर भट्ठा जाने को निकले और पति घर से बाहर गया था। सास गांव के एक व्यक्ति के घर गयी थी। घर में गुंजन व उसका बेटा था। सास कुछ देर बाद लौटी तो बहू व पौत्र का शव एक ही फंदे से लटका देख सन्न रह गयी। उसकी चीख पुकार सुनकर पड़ोसी जमा हो गई। पुलिस पहुंची तो रुह कंपा देने वाला नजारा देख स्तब्ध रह गई। मृतका के पिता पिता पहुंचे तो बेटी उसके जिगर के टुकड़े को फंदे पर लटकता देख बेसुध हो गए। चेतना में लौटे तो कहा कि ससुराली दहेज में रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर बिटिया को प्रताड़ित करते थे। उन्होंने कई बार पंचायत की लेकिन बात नहीं बनी। रुपये पाने की उम्मीद खत्म हुई तो बेटी एवं नाती को मारकर फंदे से लटका दिया। सीओ फूलपुर रवि शंकर प्रसाद एवं दीदारगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने घटना की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने कहा कि दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पति विकास यादव, सास प्रमिला देवी व ससुर राम अचल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय उप संपादक ओमप्रकाश गुप्ता आज के दौर में जहां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here