श्मशान घाट की व्यवस्थाओं को लगेंगे पंख, 80 लाख मंजूर - Shere Azami News

Breaking

Shere Azami News

Uttar Predesh Azamgarh Mau Ballia Gazipur Deoria Sulatanpur Faizabad Ayodhya Amroha Amethi Lucknow Varanasi Firozabad Barabanki Shahganj Jaunpur Allhabad Kushinagar

Breaking News

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 6 जून 2020

श्मशान घाट की व्यवस्थाओं को लगेंगे पंख, 80 लाख मंजूर

आजमगढ़ : शहर के बाइपास मार्ग पर स्थित राजघाट स्थित श्मशान स्थल की सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। कई शवों के एक साथ पहुंचने पर तीमारदारों को अपनी बारी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पानी में भीगने के भी दिन लद जाएंगे। व्यवस्थाओं को मुकम्मल करने के लिए सरकार ने 80 लाख रुपये का बजट जारी किया है। सबकुछ ठीक रहा तो इसी माह काम शुरू भी हो जाएगा।

जीवनदायिनी तमसा नदी किनारे बने राजघाट पर शवों का अंतिम संस्कार किया जाता है। यहां पहले से शवों को जलाने के लिए दो शेड बनाए गए हैं। एक साथ कई शव पहुंचने पर दाहसंस्कार करने में काफी परेशानी होती है। बारिश के दिनों में तो लोगों के सामने भीगने की मजबूरी होती है। बैठने की व्यवस्था न होने से लोगों को ज्यादा परेशानी होती है। उजाले का इंतजाम न होने से शाम ढलते ही श्मशानघाट पर अंधेरे में डूब जाता है। दुश्वारियों से निजात दिलाने के लिए लोगों ने कई बार मांग उठाई। नगर पालिका ने भरोसा भी दिया था, लेकिन बजट के अभाव में मुश्किल हो रही थी। पब्लिक की परेशानी का नगर पालिका प्रशासन महसूस जरूर कर रहा था। कायाकल्प के लिए योजना भी बना रखी थी, जिसे बजट मिलते ही पंख लग गए हैं। शासन ने स्वीकृति देते हुए दो किस्तों में धन भी आवंटित कर दिया।


-------------

यह होगी व्यवस्थाएं ..

श्मशान घाट पर लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए घाट पर शेड बनाया जाएगा। इसके साथ ही शवदाह प्लेटफार्म, प्याऊ, नदी में उतरने के लिए सीढ़ी व हाई-मास्ट लाइट लगाए जाएंगे। पौधारोपण के साथ ही बैठने के लिए सीमेंट की कुर्सियां बनेंगी।

--------------

वर्जन:::

'जन समस्याओं को देखते हुए राजघाट के श्मशानघाट का सुंदरीकरण किया जाएगा। 80 लाख रुपये बजट सरकार ने जारी कर दिया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।'

प्रणीत श्रीवास्तव हनी, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि आजमगढ़।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय उप संपादक ओमप्रकाश गुप्ता आज के दौर में जहां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here