सौंपे गये शिकायती पत्र में तरवां थाना क्षेत्र के कटता गांव निवासी पीड़ित खखनू यादव पुत्र कुन्नू यादव ने आरोप लगाया है कि गांव के ही निवर्तमान ग्राम प्रधान के पति राजेन्द्र प्रसाद पुत्र महेश यादव एवं मुराली यादव पुत्र महेश यादव, विशाल पुत्र मुराली यादव, अशोक यादव पुत्र राजेन्द्र यादव, संतोष यादव पुत्र राजेन्द्र यादव, आकाश यादव पुत्र अशोक यादव स्थानीय पुलिस को अपने प्रभाव में लेकर चुनाव न लड़ने व जान माल की धमकी दी जा रही है और पीड़ित को परेशान किया रहा है। एक अन्य पीड़ित प्रभु पुत्र बंश ने भी उक्त निवर्तमान ग्राम प्रधान के पति पर फर्जी मुकदमें फंसाने को लेकर साजिश करने का आरोप लगाया है और विपक्षी के प्रभाव में आकर स्थानीय पुलिस पीड़ित घर के अंदर घुसकर महिलाओं की तलाशी ली गयी और घर के लोगो से अभद्र व्यवहार किया। यह भी आरोप लगाया कि फर्जी मुकदमे व जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इसी को लेकर पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
वर्तमान ग्राम प्रधान के पति पर चुनावी रंजिश को लेकर फर्जी मुकदमे में फंसाने व जान से मारने की धमकी दिये जाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित बुधवार को एसपी दरबार पहुंच न्याय की गुहार लगाई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें