प्रमुख प्रमोद यादव का पुलिस द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न के विरोध मे सपा प्रतिनिधिमण्डल एस0पी0 से मिला - Shere Azami News

Breaking

Shere Azami News

Uttar Predesh Azamgarh Mau Ballia Gazipur Deoria Sulatanpur Faizabad Ayodhya Amroha Amethi Lucknow Varanasi Firozabad Barabanki Shahganj Jaunpur Allhabad Kushinagar

Breaking News

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 25 जून 2021

प्रमुख प्रमोद यादव का पुलिस द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न के विरोध मे सपा प्रतिनिधिमण्डल एस0पी0 से मिला

आजमगढ़। कल दिनांक 24.06.2021 को पल्हनी के पूर्व प्रमुख प्रमोद यादव का पुलिस द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न के विरोध में स0पा0 का प्रतिनिधिमण्डल एस0पी0 से मिला।
जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि प्रशासन, पुलिस सरकार के मौखिक निर्देश पर प्रत्याशियों को परेशान करने के लिए उनके घरों पर छापे मार रही है तथा गलत तरीके से नाजायज सामान भी बरामदगी दिखा रही है। प्रमोद यादव पल्हनी से ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशी हैं। उनके यहाॅ लोगों का आना जाना लगा रहता है।
पुलिस दोहरा मापदण्ड अपना रही है। भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को हथियार लेकर चलने की इजाजत है। जबकि अन्य लोगों की चेकिंग की जा रही है। प्रशासन व पुलिस स्वयं पार्टी बनकर चुनाव में हस्तक्षेप कर रही है। कई ब्लाकों में पुलिस स्वयं बी0डी0सी0 सदस्यों को धमकाकर भाजपा उम्मीदवारों के यहाॅ भेज दे रही है। प्रतिनिधिमण्डल इस पर नाराजगी व्यक्त किया और कहा कि इस तरह की घटनाएं यदि नहीं रूकी तो पार्टी प्रदर्शन करने पर बाध्य होगी।
प्रतिनिधिमण्डल में हवलदार यादव जिलाध्यक्ष, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव विधायक, विधायक डा0संग्राम यादव, नफीस अहमद, पूर्व सांसद नन्दकिशोर यादव, पूर्व एम0एल0सी0 कमला यादव, पूर्व विधायक बेचई सरोज, बृजलाल सोनकर, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व प्रत्याशी जयराम सिंह पटेल, महासचिव हरिप्रसाद दूबे आदि थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय उप संपादक ओमप्रकाश गुप्ता आज के दौर में जहां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here