आगामी ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान भारी संख्या में बीडीसी को बैठाये जाने की सूचना पर थाना कोतवाली द्वारा बीडीसी प्रत्याशी प्रमोद यादव के आवास पर मारा छापा 4 अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी - Shere Azami News

Breaking

Shere Azami News

Uttar Predesh Azamgarh Mau Ballia Gazipur Deoria Sulatanpur Faizabad Ayodhya Amroha Amethi Lucknow Varanasi Firozabad Barabanki Shahganj Jaunpur Allhabad Kushinagar

Breaking News

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 24 जून 2021

आगामी ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान भारी संख्या में बीडीसी को बैठाये जाने की सूचना पर थाना कोतवाली द्वारा बीडीसी प्रत्याशी प्रमोद यादव के आवास पर मारा छापा 4 अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी

आगामी ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान भारी संख्या में बीडीसी को बैठाये जाने की सूचना पर थाना कोतवाली द्वारा बीडीसी प्रत्याशी प्रमोद यादव के आवास पर मारा छापा 4 अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी
आजमगढ़। जनपद में ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर गहमागहमी का माहौल है आजमगढ़ में 22 ब्लॉक हैं जिसमें प्रमुख पदों को लेकर आपस में जबरदस्त वर्चस्व को लेकर प्रत्याशी व उनके समर्थक जी जान लगा दिए हैं आजमगढ़ में प्रमुख पद हमेशा से बाहुबलियों की मनपसंद सीट रही है ऐसे में पुलिस की चुनौती भी लगातार बढ़ती ही जा रही है। आगामी ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान भारी संख्या में बीडीसी को अपने कब्जे में बैठाये जाने की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने एक पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रमोद यादव के आवास पर छापेमारी की। मौके से 04 दबंगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक-एक राइफल, रिपिटर, पिस्टल, भारी मात्रा में कारतूस व खोखा कारतूस बरामद किया गया है। प्रतिबंधित कारतूस भी इनमें शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह ने जानकारी दी कि सूचना प्राप्त हई थी। जिसके क्रम में ग्राम आहोपट्टी से 4 लोगों को पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि प्रमोद यादव आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनके ऊपर पहले से कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। थाना स्थानीय पर शस्त्र अधिनियम मेनमुकदमा पंजीकृत किया गया। एसपी के अनुसार जो असलहे बरामद किए गए उनके असली लाइसेंसी धारक भी वहां मौजूद नहीं मिले जबकि यह रहे अन्य लोगों के कब्जे में थे। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई। पुलिस की पकड़ में आए लोगों में राकेश यादव पुत्र सुबेदार यादव निवासी आहोपट्टी पठखौली आजमगढ़ कोतवाली, विनोद यादव पुत्र दयाराम यादव निवासी जमालपुर काजे थाना तहबरपुर, छोटू खान पुत्र अतीक खान साकिन असीधरपुर थाना तरवां व कमलेश यादव पुत्र रामअवध यादव ग्राम जगदीशपुर थाना सिधारी हैं। एसपी ने कहा है कि अन्य कई स्थानों से भी इस प्रकार की सूचना मिल रही है इसलिए सभी प्रमुख पद के प्रत्याशियों को समझाया जा रहा है कि किसी भी बीडीसी को धमकाने की कोशिश न की जाए और ना ही उनको बंधक बनाने की अगर इस तरीके की कोई सूचना मिलेगी तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। Click here 👇

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय उप संपादक ओमप्रकाश गुप्ता आज के दौर में जहां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here