जहरीली शराबकांड में हुई मौतों को लेकर कांग्रेसियो का वर्चुअल धरना प्रदर्श - Shere Azami News

Breaking

Shere Azami News

Uttar Predesh Azamgarh Mau Ballia Gazipur Deoria Sulatanpur Faizabad Ayodhya Amroha Amethi Lucknow Varanasi Firozabad Barabanki Shahganj Jaunpur Allhabad Kushinagar

Breaking News

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 9 जून 2021

जहरीली शराबकांड में हुई मौतों को लेकर कांग्रेसियो का वर्चुअल धरना प्रदर्श

आजमगढ़ संवादाता
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी जी के आवाह्न पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में अलीगढ़ मे जहरीली शराब से हुयी सैकड़ों मौतों के मामले में पीड़ितो के परिवार जनो को मुआवजादेने एवं शराब माफिया भाजपा नेता ॠषि शर्मा के गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेसियो ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर मांगों के समर्थन में जूम ऐप के माध्यम से डिजिटल धरना दिया। इस दौरान कोविड की गाडलाइन का पूरी तरह पालन किया गया। इस धरने में जूम ऐप के माध्यम से पूरे प्रदेश के कांग्रेसजन एक साथ जुड़े हुए थे।
       धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा जब से बीजेपी सरकार बनी है शराब माफियाओं को बीजेपी के बड़े बड़े नेता संरक्षण देने का काम करते हैं इसलिए जहरीली शराब पर रोक नहीं लग पा रही है आये दिन किसी न किसी जनपद में जहरीली शराब के मामले सामने आ रहे हैं। विगत दिनों आजमगढ़ में भी जहरीली शराब के कारण कई लोगों ने अपने परिवार जनों को खोया है। कांग्रेस पार्टी ने इस घटना को गंभीरता से लिया और मामले को जबरदस्त तरीके से उठाया तब जाकर कुछ कार्यवाही हुई। कांग्रेस पार्टी मांग करती है शराब माफिया ऋषि शर्मा को कठोर दंड दिया जाय एवं पीड़ितों के आश्रितों को मुआवजा दिलाया जाय। अन्यथा कांग्रेस पार्टी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी  विडियो को देखने के लिए क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय उप संपादक ओमप्रकाश गुप्ता आज के दौर में जहां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here