डीजीपी ने माना है कि इससे पुलिस महकमे की छवि धूमिल होती है
डीजीपी एसके सिंघल ने सभी SSP, एसपी और कमांडेंट को निर्देश दिया है कि वे अपने मातहतों को मोबाइल का उपयोग न करने की सख्त हिदायत और निर्देश दें . डीजीपी एसके सिंघल ने कहा है कि इसके उल्लंघन को अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना जाएगा. उन्होंने अधिकारियों को इसके उल्लंघन के लिए सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
बिहार पुलिस एसोसिएशन ने बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश का स्वागत किया है
एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा है कि आम लोगों के हित और कानून की मजबूती के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा दिया गया यह आदेश निश्चित तौर पर स्वागत योग्य कदम है. उन्होंने पुलिसकर्मियों से अनुरोध किया है कि ड्यूटी के दौरान अनावश्यक रूप से मोबाइल या दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग करने से परहेज करें ताकि अनुशासनहीनता जैसी बातें के दायरे में आने से बच सकेंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें