आजमगढ़ जिले के ठेकमा की रहने वाली समाजसेविका रश्मि विश्वकर्मा ने सड़क के गड्ढे की मरम्मत की मांग को लेकर बीते 15 जून को आजमगढ़ जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था जिलाधिकारी राजेश कुमार ने तत्काल स्थानीय एसडीएम मार्टिनगंज को मौके पर पहुंचकर जायजा लेकर
तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया था जिसको लेकर आज एसडीएम मार्टिनगंज के आदेश पर गड्ढे की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया समाज सेविका रश्मि विश्वकर्मा की इस अनोखी पहल से गांव के आने जाने वाले लोगों को हो रही समस्या से निपटारा मिलता दिखाई दे रहा इस मौके पर मौजूद रही समाजसेविका रश्मि विश्वकर्मा ने कहा कि एक समाज सेविका होने के कारण यह हमारा परम कर्तव्य बनता है कि समाज मैं हो रही समस्याओं और अन्याय के खिलाफ आवाज उठा कर लोगों को न्याय दिलाने का काम किया जाए आने-जाने वाले ग्रामीणों को हो रही समस्या से निजात मिलने का खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी रश्मि विश्वकर्मा ने कहा कि हमने सिर्फ अपने कर्तव्यों का पालन किया है जिससे आने-जाने वाले ग्रामीणों को इस परेशानी से मुक्ति मिले रश्मि विश्वकर्मा ने जिलाधिकारी राजेश कुमार व एसडीएम मार्टिनगंज को धन्यवाद भी किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें