‘द मिडिएटर‘ द्वारा वृक्षारोपड़ कर पर्यावरण की रक्षा में अपना योगदान दिया - Shere Azami News

Breaking

Shere Azami News

Uttar Predesh Azamgarh Mau Ballia Gazipur Deoria Sulatanpur Faizabad Ayodhya Amroha Amethi Lucknow Varanasi Firozabad Barabanki Shahganj Jaunpur Allhabad Kushinagar

Breaking News

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 7 जून 2021

‘द मिडिएटर‘ द्वारा वृक्षारोपड़ कर पर्यावरण की रक्षा में अपना योगदान दिया

आज़मी समाचार
ए०बी०सी०डी० एवं एम०बी०सी०डी० की प्रकाशन संस्था द मिडिएटर ने 5 जून पर वृक्षारोपड़ कर दिया प्रकृति बचाने का संदेश
 द मिडिएटर इन्फोमिडिया ए०बी०सी०डी० एवं एम०बी०सी०डी० की प्रकाशन संस्था ‘द मिडिएटर‘ द्वारा अपने सामाजिक सरोकरा के तहत प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व पर्यावरण दिवस पर आजमगढ़ एवं मउ में चिन्हित जगहों पर वृक्षारोपड़ कर पर्यावरण की रक्षा में अपना योगदान अंकित किया।
        कार्यक्रम की शुरूआत आजमगढ़ में डुगडुगवां‚ सिधारी हाल्ट पर रेलवे लाईन के किनारे एवं संस्था की मउ इकाई द्वारा जनपद के गायघाट पर नीम‚ पीपल एवं पाकड़ लगाकर एकसाथ वृक्षारोपड़ कर किया गया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक⁄प्रबन्धक संजय राही नें बताया कि संस्था द्वारा 18 वर्ष पूर्व 2003 में आज ही के दिन महिला अस्पताल की बिल्डिंघग के दोनो तरफ दो पेड़ लगाकर अपने सामाजिक दायित्वों को निभाते हुए प्रत्येक वर्ष 5 जून को वृक्षारोपड़ का संकल्प लिया गया। संस्था का उद्देश्य दो ही पेड़ लगे मगर शर्त है कि वह बढ़े और शायद इसी सोच का परिणाम रहा कि महिला अस्पताल में लगे दोनो पौधे आज अपनी छाया से मरीजों एवं उनके परिजनो को अपनी अहमियत बता रहा है। संस्था द्वारा स्थान चयनित कर पौधा लगाया जाता है‚ जिससे उसकी रक्षा हो सके तथा वह अपने स्वरूप को प्राप्त कर सके। मउ के गायघाट पर वृक्षारोपड़ कर रहे संस्था एवं अमरनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष रामशकल चौहान‚ वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार शर्मा एवं मउ डायरेक्टृी के प्रभारी ए०के० दूबे नें संयुक्त रूप से बताया कि कोरोना जैसी महामारी में जहां पूरे देश में आक्सीजन की किल्लत हुयी वहीं पेड़ पौधों की अहमियत भी पता चली। द मिडिएटर इन्फोमिडिया के उपप्रबन्धक जगदम्बा उपाध्याय नें बताया संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष निर्धारित कर अपने सामाजिक कार्यों का बखूबी अजांम दिया जाता है। चाहे वह अक्षय तृतीया पर वस्त्रदान हो या वृक्षारोपड़ के साथ अन्य सामाजिक सरोकार। उमेशचन्द्र पाठक ने कहा कि अगर हम आज भी नहीं चेते तो आने वाले समय में स्थिति और भी भयावह होगी। मिडिया प्रभारी डी०सी० श्रीवास्तव नें विश्व पर्यावरण दिवस पर ही सही हमें अपने आस–पास ही सही एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। संस्था के अजय श्रीवास्तव‚ अभय तिवारी एवं तारकेश्वर गोंड़ को लगाये गये पौधों की सेवा की जिम्मेदारी दी गयी‚ जिससे वह पौधा अपना शैशवाकाल प्राप्त करते हुए बड़ा हो तथा उसका लाभ समाज को मिल सके। अन्त में कोविड–19 महामारी में मारे गये लोगों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली अर्पित की गयी। वृक्षारोपड़ के समापन के उपरान्त संस्था के संस्थापक⁄प्रबन्धक संजय राही द्वारा प्रत्येक सदस्यों को एक–एक पौधा भेंट कर इस संकल्प के साथ धन्यवाद दिया गया कि वह पेड़ लगायें मगर शर्त यह है कि वह बढ़े।
        इस अवसर पर संस्था के संजय राही‚ जगदम्बा उपाध्याय‚ उमेश चन्द पाठक‚ डी०सी० श्रीवास्तव, दिनेश सैनी, अभय तिवारी‚ निकेश प्रजापति‚ तारकेश्वर गोंड़‚ संजय मौर्या तथा मउ में रामशकल चौहान‚ आर०के० शर्मा‚ ए०के० दूबे‚ जय प्रकाश प्रजापति‚ योगेश साहनी‚ दिनेश गुप्ता‚ गौतम यादव‚ उमेश सिंह‚ शशी कुमार‚ सुनील बरनवाल‚ मुकेश चौधरी तथा गांव के गण्मान्य नागरिक के साथ मीडिया बन्धु उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय उप संपादक ओमप्रकाश गुप्ता आज के दौर में जहां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here