आजमगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर किसान संगठनों ने आजमगढ़ में प्राइवेट बस स्टैंड से मार्च निकाला मार्च अग्रसेन चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पर पहुंचा, मार्च में तीनो काले कृषि कानून वापस लेने, एम. एस पी. की कानूनी गारन्टी करने, किसानों को कर्ज से मुक्त करो आदि नारे लगा रहे थे, मार्च के माध्यम से राष्ट्रपति को सम्बोधित रोष पत्र जिलाधिकारी द्वारा मजिस्ट्रेट को सौपा गया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार लगातार किसानों से कृषि कानून को लेकर झूठ बोल रही है उसका प्रभाव किसानों में दिखने लगा है किसानों के गेंहू की खरीद की कहीं गारन्टी नहीं है किसानों के अनाज की लुट हो रही है अनाज क्रय केन्द्रों पर किसानों का सड़ रहा है और सरकार खरीद बन्द कर दी है और मोदी सरकार किसानों को बर्बाद करने के लिए हर हथकंडे अपना रही है। आगामी चुनाव में किसान इसका हिसाब जरूर करेगा।
संयुक्त किसान मोर्चा ने जिला पंचायत अध्यक्ष के नामांकन के दिन निकला मार्च

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें