अतरौलिया। संदिग्ध परिस्थिति में 45 वर्षीय युवक ने अवैध कट्टे से गोली मारकर की आत्महत्या। - Shere Azami News

Breaking

Shere Azami News

Uttar Predesh Azamgarh Mau Ballia Gazipur Deoria Sulatanpur Faizabad Ayodhya Amroha Amethi Lucknow Varanasi Firozabad Barabanki Shahganj Jaunpur Allhabad Kushinagar

Breaking News

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 9 जुलाई 2021

अतरौलिया। संदिग्ध परिस्थिति में 45 वर्षीय युवक ने अवैध कट्टे से गोली मारकर की आत्महत्या।

अतरौलिया। संदिग्ध परिस्थिति में 45 वर्षीय युवक ने अवैध कट्टे से गोली मारकर की आत्महत्या।

अतरौलिया थाना क्षेत्र के अचलीपुर ग्राम निवासी रिटायर फौजी के पुत्र अनिल पांडेय पुत्र रामशिला पांडेय ने अवैध कट्टे से अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़कर उसके कमरे में गए तो वहां उसका खून से लथपथ शरीर पड़ा हुवा था।
गौरतलब है की बीती रात को लगभग 10:30 बजे अनिल पांडेय परिवार के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। कुछ देर बाद अनिल के कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिवार के लोग अनिल के कमरे में जाकर देखें तो अनिल अवैध कट्टे से अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर चुका था । परिजनों ने इसकी सूचना रात में स्थानीय पुलिस को दे दी ।मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंचकर घटना की छानबीन करने लगी ,पुलिस के द्वारा तत्काल फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया ,और जांच टीम पहुँच कर जांच पड़ताल करने लगी। मौके पर जांच के उपरांत पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया।मृतक अनिल के पास दो पुत्री तथा 1 पुत्र था ।बड़ा पुत्र वैश्यमुनि पांडे 20 वर्ष ,पुत्री सीमा पांडे 22 वर्ष तथा रीमा पांडे 18 वर्ष की है। मृतक की पत्नी नर्मदा देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है । घटना का कारण अभी कुछ स्पष्ट नहीं है । प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि सूचना मिलते ही पहुँच कर जांच की जा रही है वही फॉरेंसिक टीम द्वारा भी जांच कराई जा रही है प्रथम दृष्टया आत्महत्या ही प्रतीत हो रहा है । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जांच की जा रही है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय उप संपादक ओमप्रकाश गुप्ता आज के दौर में जहां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here