आजमगढ़। जनपद के थाना-रौनापार के अन्तर्गत दिनांक 29.06.2021 को ग्राम-पलिया में पुलिस व जनता के बीच हुई झड़प के कारण पुलिस ने ग्राम प्रधान मुन्ना पासवान व उनके पट्टीदारों राजपति पासवान, सूर्यनाथ पासवान के घरों पर सैकड़ों पुलिस रात्रि में 9.30 बजे पहुॅचकर 1 बजे रात्रि तक नग्न ताण्डव करते हुए दरवाजे, खिड़की, सोफे, बेड, कपड़े, किचेन में चूल्हे, गैस सिलेन्डर, ट्रैक्टर आदि तोड़ डाला। पीड़ित लोगों के बताने के अनुसार गहने व पैसे भी उठा ले गये। उन घरों में आज भी सोने रहने की व्यवस्था नहीं हो पायी। घरों पर खाने नहीं बन रहे हैं। गॉव के लोग किसी तरह खाने की व्यवस्था कर रहे हैं। यह घटना अति निन्दनीय है। मुख्यीमंत्री की ठोंक दो नीति के तहत पुलिस अमानवीय कृत्य किया है।
सपा प्रतिनिधिमंडल ने एस0पी0 से मॉग किया है कि दोषी पुलिस कर्मियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया जाय तथा जो नुकसान हुआ है उसका मुआवजा दिया जाय। यदि इस पर कार्यवाई नहीं हुई तो सपा इस ज्यादती व जुल्म के विरूद्ध सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।
स0पा0 का प्रतिनिधिमण्डल एस0पी0 से इस सम्बन्ध में कार्यवाई हेतु मिला। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक आलमबदी, विधायक नफीस अहमद, महासचिव हरिप्रसाद दूबे, छात्र नेता दुर्गेश यादव, विवेक सिंह, शिवसागर यादव, राजेश यादव आदि थे।वीडियो को देखने के लिए क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें