आजमगढ़ मे बदमाशों के हौसले बुलंद
जनसेवा संचालक को लूटने के इरादे से आए हुए बदमाश हुए असफल
बदमाशों ने जन सेवा केंद्र पर चलाई गोली
गोली लगने से जनसेवा केंद्र का संचालक ऋतिक पाठक घायल
गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों ने जब इकट्ठा हुए तो बदमाश भागने में रहे सफल
आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली से मात्र 1किलोमीटर की दूरी पर ग्राम सभा सदरपुर बरौली में बलिया जिले के रहने वाले जितेंद्र पाठक जो किराए का मकान लेकर इसी ग्राम सभा में जन सेवा केंद्र चलाते हैं। बताया जाता है कि गुरुवार करीब 11:00 बजे पल्सर बाइक सवार दो युवक दुकान पर आए उस समय दुकान पर उनका पुत्र रितिक उम्र अट्ठारह बैठा था कि तभी दोनों युवकों में से एक ने तमंचा निकालकर ऋतिक को सटा दिया तथा ₹50000 रखे कैशबाग से निकाल लिया।विरोध करने पर बदमाशों ने ऋतिक पर फायर कर दिया जो रितिक के पेट से होकर गुजर गई। भागते वक्त बदमाश अपनी पल्सर बाइक छोड़ ईसी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा कौड़ीया निवासी फैसल पुत्र सुफियान अपने 5 वर्षीय भांजे के साथ बाईक से कहीं जा रहा था कि बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसकी यूनिकॉर्न बाइक छीन ली और फायर करते हुए निजामाबाद की तरफ भाग गए। घायल रितिक का चल रहा है एक निजी अस्पताल में इलाज घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाल रत्नेश कुमार सिंह सब इंस्पेक्टर अवनीश अवस्थी ने पल्सर बाइक को अपने कब्जे में लेते हुए विभिन्न तरीके से जांच में जुटी रही।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें