आज़मी संवाददाता
अजमतगढ़ आजमगढ़ 16 जुलाई को सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित सीएससी केन्द्रों पर धूमधाम से मनाया गया सीएससी दिवस।
सीएससी दिवस के उपलक्ष्य में सीएससी केन्द्रों पर विभिन्न सेवाओं के प्रति आम जनमानस को जागरूक किया गया। जिला प्रबन्धक बृजेश सिंह ने बताया कि सीएससी दिवस के तत्वावधान में जिले में जिलाधिकारी एवं सभी वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर बधाई दी गई एवं जिले में चल रहे सभी लाभकारी योजनाओं के प्रगति की चर्चा की गई। जिला प्रबन्धक ने बताया कि सीएससी दिवस कार्यक्रम के क्रम में आमजनमानस को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रति जागरूक किया गया प्रबन्धक ने बताया कि सीएससी केन्द्रों पर आमजनमानस एवं गणमान्य के उपस्थिति में मिष्टान वितरण कर सभी प्रमुख सेवाओं के प्रति जागरूक करते हुए आमजनमानस को NPS, प्रधानमंत्री फसल बीमा, टेली लॉ, कोरोना टीकाकरण का पंजीकरण, सीएससी ग्रामीण ई स्टोर आदि का लाभ दिया गया। उपरोक्त अवसर पर जिला प्रबंधक जितेंद्र विश्वकर्मा,केंद्र संचालक हवलदार यादव, राजेश गुप्ता,रामविजय यादव,कमलेश कुमार मौर्या,पवन यादव,रामप्रवेश यादव,सैकड़ो ग्रामवासी उपस्थित रहे।वीडियो को देखने के लिए क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें