अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह कांग्रेसियों के साथ रौनापार थाना क्षेत्र के पलिया गांव में पुलिस बर्बरता के विरोध मे धरने पर बैठे - Shere Azami News

Breaking

Shere Azami News

Uttar Predesh Azamgarh Mau Ballia Gazipur Deoria Sulatanpur Faizabad Ayodhya Amroha Amethi Lucknow Varanasi Firozabad Barabanki Shahganj Jaunpur Allhabad Kushinagar

Breaking News

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 5 जुलाई 2021

अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह कांग्रेसियों के साथ रौनापार थाना क्षेत्र के पलिया गांव में पुलिस बर्बरता के विरोध मे धरने पर बैठे

आज़मी समाचार
           आजमगढ़ 5 जुलाई 2021 जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह कांग्रेसियों के साथ रौनापार थाना क्षेत्र के पलिया गांव में पुलिस बर्बरता के विरोध मे धरने पर बैठे हैं उनके साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस सचिव अहमद शमशाद अनिल यादव सहित सैकड़ों कांग्रेसी भी धरने पर बैठे और पीड़ितों के नुकसान का मुआवजा एवं दोषी अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ जांच कर कार्यवाही की मांग निर्दोषो को न्याय दिलाने की माग कर रहे हैं। धरनास्थल पर उतर प्रदेश  कांग्रेस उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह भी पहुंचे।
            धरना स्थल पर उपजिलाधिकारी सगड़ी एवं सीओ सगड़ी भी पहुंचे और कांग्रेस जिलाध्यक्ष से घटना की जानकारी प्राप्त की और उच्चाधिकारियों से इस मामले को अवगत कराने और पीड़ितो को न्याय दिलाने की बात कहीं।
     जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा पुलिस गांव में पहुंचकर प्रतिशोधस्वरूप लोगों के घरों में काफी तोड़फोड़ की ट्रैक्टर और गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की ग्राम वासियों का कहना है जिस घर में शादी थी उस घर से पुलिस जेवरात भी उठा ले गयी महिलाओं को भी पुलिस ने मारा पीटा। इस सरकार के मुखिया योगी जी हमेशा मंदिर की बात करते हैं लेकिन पुलिस ने घर में स्थित मंदिर में भी तोड़फोड़ की संविधान निर्माता बाबा साहब की तस्वीरों पर भी पुलिस ने लाठियां बरसायी यह पुलिस की बर्बरता का प्रतीक है। सैकड़ों अज्ञात के एवं निर्दोषो के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है। आजमगढ़ मे अज्ञात लोगों के विरूद्ध एफआईआर का ट्रेंड चल रहा है ऐसे बेगुनाह लोगों से जांच के नाम पर धनउगाही की जाती है। निर्दोष पीड़ितो को न्याय दिलाने के लिये कांग्रेस पार्टी कटिबद्ध है।
              
               

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय उप संपादक ओमप्रकाश गुप्ता आज के दौर में जहां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here