पलिया गांव में पुलिस द्वारा की गयी बर्बर कार्यवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा विश्व विजय सिंह - Shere Azami News

Breaking

Shere Azami News

Uttar Predesh Azamgarh Mau Ballia Gazipur Deoria Sulatanpur Faizabad Ayodhya Amroha Amethi Lucknow Varanasi Firozabad Barabanki Shahganj Jaunpur Allhabad Kushinagar

Breaking News

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 7 जुलाई 2021

पलिया गांव में पुलिस द्वारा की गयी बर्बर कार्यवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा विश्व विजय सिंह

       पलिया गांव में पुलिस द्वारा की गयी बर्बर कार्यवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा विश्व विजय सिंह 
    आजमगढ़ 7 जुलाई 2021 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी आजमगढ़ के पलिया गांव में पुलिस द्वारा की गयी बर्बर कार्यवाही के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए लगातार नजर बनाए हुये हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह के दिशानिर्देशों में कांग्रेस लगातार आंदोलन को तेज कर रही है उत्तर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह उत्तर प्रदेश कांग्रेस सचिव अहमद शमसाद लगातार पीड़ितो को न्याय दिलाने के लिये जनपद में डेरा डाले हुये हैं वही जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह वरिष्ठ नेताओं के साथ जनपद में भ्रमण कर जनपद के सभी पुलिस से प्रताड़ित लोगों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ा रहे हैं और उन्हें न्याय दिलाने के लिये आश्वस्त कर रहे हैं। इसी क्रम में आज कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंड पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सचिव अनिल यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कांग्रेस सचिव संतोष कुमार, शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष अमर बहादुर यादव, एनएसयूआई के उत्तर प्रदेश सचिव मंजीत यादव, एनएसयूआई आजमगढ़ के अध्यक्ष विशाल दुबे, अनिश्चितकालीन उपवास पर बैठे हैं ।
        उत्तर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा आजमगढ़ के पलिया गांव में जो बर्बर घटना हुयी लोगों के घरों को गिराया गया यहां तक कि घरों को लूटा गया महिलाओं के सिंदूर और चूड़ी तक की लूट हुयी कांग्रेस पार्टी का मानना है इतनी बड़ी घटना बिना बड़े अधिकारियों और पुलिस अधीक्षक की बिना जानकारी में नहीं हो सकती। जिलाधिकारी ने भी नौ दिन तक पलिया के पीड़ितों का हालचाल नहीं लिया। कांग्रेस पार्टी मांग करती है जो भी अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन के लोग इस घटना में शामिल रहे उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज हो परिवारों के ऊपर जो फर्जी मुकदमे दर्ज कराये गये हैं वह वापस हो साथ ही साथ कांग्रेस का मानना है कहीं ना कहीं जनपद के जो अधिकारी हैं और पुलिस के जो प्रमुख अधिकारी हैं पुलिस अधीक्षक हैं उनके बिना हटाये मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती और पीड़ितों को न्याय भी नहीं मिल सकता। 9 जुलाई 2021को पलिया में दलित पंचायत है जिसमें हमारे प्रदेश अध्यक्ष से लेकर कई राष्ट्रीय नेता पहुंच रहे हैं पहले दिन से कांग्रेस यह लड़ाई लड़ रही है पीड़ितों को न्याय दिलाने तक कांग्रेस पार्टी यह लड़ाई सड़क से संसद तक लडेगी
      इस मौके पर प्रवीण कुमार सिंह, हवलदार सिंह, बेलाल अहमद, तेज बहादुर यादव, मुन्नू यादव, नजम समीम, मोहम्मद आजमी, साबिहा अंसारी, संजय सिंह, रामगनेश प्रजापति, जसवंत उपाध्याय, रिजवान अहमद, ओम प्रकाश यादव, श्यामदेव यादव, अजीज इमाम, प्रमोद यादव, विनोद यादव, प्रदीप यादव, धर्मेंद्र, यादव मुन्नू मौर्य, सीमा भारती ओंकार पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहेवीडियो को देखने के लिए क्लिक करें
               
         
           

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय उप संपादक ओमप्रकाश गुप्ता आज के दौर में जहां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here