सिधारी थाने पर तैनात सब इंस्पेक्टर सूरज चौधरी बन रहे पुलिस महकमा के लिए एक मिसाल। - Shere Azami News

Breaking

Shere Azami News

Uttar Predesh Azamgarh Mau Ballia Gazipur Deoria Sulatanpur Faizabad Ayodhya Amroha Amethi Lucknow Varanasi Firozabad Barabanki Shahganj Jaunpur Allhabad Kushinagar

Breaking News

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 27 अगस्त 2021

सिधारी थाने पर तैनात सब इंस्पेक्टर सूरज चौधरी बन रहे पुलिस महकमा के लिए एक मिसाल।

सिधारी थाने पर तैनात सब इंस्पेक्टर सूरज चौधरी बन रहे पुलिस महकमा के लिए एक मिसाल।
शेरे आज़मी न्यूज़
आजमगढ़- सिधारी थाने पर तैनात सब इंस्पेक्टर सूरज चौधरी युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन रहे हैं जबसे सिधारी थाने पर इनकी तैनाती हुई है तब से अपने ड्यूटी के प्रति हमेशा सचेत रहते हुए लोगों की सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर रहते हैं। इनकी सी तत्परता को देखते हुए इनके एरिया के युवाओं के अंदर पुलिस में भर्ती होने का तथा देश सेवा करने का प्रेम जागृत होने लगा है। जब भी आसपास के बच्चों से पूछा जाता है कि आप बड़े होकर क्या बनना चाहोगे? तो बच्चे बड़े प्यार से सब इंस्पेक्टर सूरज चौधरी जी का नाम लेना नहीं भूलते।
      आसपास के लोगों का कहना है  कि इनके खौफ का ही असर है कि एरिया के गुंडे, बदमाश ,चोर उचक्के इनके नाम से थरथर कांपते हैं। ऐसे ही पुलिस वालों की देश को जरूरत है जो आन बान शान का परिचय देते हुए देश की सुरक्षा में चौकसी के साथ सेवा दे ताकि समाज निर्भीक और निडर होकर सकारात्मक वातावरण में जीवन यापन कर सके।
     जब-जब न्यूज़ टीम सर्वे पर निकली तब तब सब इंस्पेक्टर सूरज चौधरी को अपने कार्य के प्रति सच्ची लगन और देशभक्ति से ओतप्रोत पाई। जब सब इंस्पेक्टर सूरज चौधरी से उनके कार्यों के बारे में पूछा गया कि आप युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनते जा रहे हैं तो उनका कहना था कि मुझे खुशी है कि मौका मुझे देश सेवा के लिए मिला है और मैं आशा करता हूं कि जो नौजवान पुलिस विभाग ज्वाइन करना चाहते हैं वह सच ईमानदारी सत्य निष्ठा और दूसरे युवाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत बने। सब इंस्पेक्टर सूरज चौधरी के द्वारा समय-समय पर चेकिंग अभियान भी चलाया जाता है ताकि लोगों के अंदर ट्रैफिक नियमों का भी संचार होता रहे। और अपने खुद सुरक्षित रह कर अपने परिवार को भी खुशनुमा रख सके। उन्होंने आजमगढ़ के लोगों को यह संदेश दिया कि कानून को कभी भी अपने हाथ में ना लें क्योंकि पुलिस विभाग हमेशा आपके सुरक्षा के लिए 24 घंटे सेवा देती रहती है। आप बिना डरे ,बिना झिझक आप अपनी बात हमारे समक्ष रख सकते हैं। क्योंकि आप लोगों की सुरक्षा पुलिस विभाग का दायित्व है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय उप संपादक ओमप्रकाश गुप्ता आज के दौर में जहां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here