कमरतोड़ महंगाई से परेशान है आम जनमानस - राजा संतोष कुमार मिश्रा
शेरे आज़मी समाचार
आजमगढ़ बालपुर खरेला के रहने वाले एम एस डी ग्रुप के चेयरमैन राजा संतोष कुमार मिश्रा समाजसेवी ने वर्तमान सरकार को घेरे में लेते हुए कहा कि कमरतोड़ महंगाई से वहीं जहां आम जनमानस पूरी तरह से त्रस्त है लेकिन वर्तमान सरकार के इस रवैया से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं जहां चुनाव के समय बर्तमान सरकार ने महंगाई को लेकर बड़े-बड़े वादे किए लेकिन आज उन वादों पर पूरी तरह से नकारा साबित हो रही है आज वर्तमान स्थिति यह है कि गैस सिलेंडर से लेकर सरसों तेल पेट्रोल और डीजल अन्य खाद्य सामग्री के दाम आसमान छू रहे हैं वहीं जहां गरीब तबके के लोगों का जीवन गुजर-बसर करना मुश्किल हो रहा है वही राजा संतोष कुमार मिश्रा समाजसेवी ने कहा कि आगामी आने वाले 2022 के चुनाव में जनता बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाकर जवाब देगी राजा संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन सुश्री कुमारी मायावती जी एवं सतीश चंद्र मिश्रा जी के नेतृत्व में सरकार बनेगी तो सबसे पहले शिक्षा व्यवस्था युवाओं को रोजगार महंगाई हमारा अहम मुद्दा होगा ताकि वर्तमान सरकार द्वारा इस कमरतोड़ महंगाई से लोगों को निजात मिल सके।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें