आजमगढ़। समाजवादी पार्टी आजमगढ़ की मासिक बैठक में पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में निर्णय लिया गया कि सभी पदाधिकारी विधानसभाओं व सेक्टरों व बूथों पर मतदाता बढ़ाने, संगठन को मजबूत करने के लिए प्राण-प्रण से जुट जायें। ज्ञात हुआ है कि योगी सरकार मतदाता सूची व बूथों को परिवर्तित करना चाहती है। भाजपा की किसी भी साजिश को सपा के कार्यकर्ता चलने नहीं देगें।
दुर्गा प्रसाद यादव विधायक पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के आंकठ में डुबी हुई है। तहसील व थानों पर जनता का शोषण हो रहा है। मॅहगाई, बेरोजगारी चरम सीमा पर है।
हवलदार यादव ने कहा कि सरकार हिटलर के रास्ते पर चलकर सपा के कार्यकर्ताओं का दमन कर रही है। थानों पर फर्जी मुकदमे में फॅसाने के नाम पर धन उगाही हो रही है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता खतरे में है। अघोषित आपातकाल लागू है। ऐसे में सपा कार्यकर्ता लामबन्द होकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों का विरोध करे।
यादव ने बताया कि 9 अगस्त 1942 की अगस्त क्रान्ति के उपलक्ष्य में 9 अगस्त 2021 को सपा के लोग भाजपा भगाओ देश बचाओ के नारे के नाम से प्रदर्शन करेंगे।
अन्त में सायकिल यात्रा के दौरान ग्राम-सगड़ी के नौशाद की मृत्यु हो जाने पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हवलदार यादव व संचालन हरिप्रसाद दूबे ने किया।
बैठक में विधायक डा0सग्राम यादव, कल्पनाथ पासवान, एम0एल0सी0 राकेश यादव, अध्यक्ष जि0पं0 विजय यादव, पूर्व सांसद नन्दकिशोर यादव, दरोगा प्रसाद सरोज, कमला प्रसाद यादव पूर्व एम0एल0सी0, डा0अभिषेक राय, पूर्व विधायक बेचई सरोज, श्यामबहादुर सिंह यादव, बृजलाल सोनकर, पूर्व मंत्री चन्द्रदेव राम यादव, विद्या चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, जयराम सिंह पटेल, दीपचन्द विसारद, गिरीश मौर्य, देवनाथ साहू, डा0हरिराम सिंह यादव, हरिश्चन्द्र यादव, राजनरायन, हंसराज, शोभनाथ, विनित राय, प्रेमा यादव, गुड्डी देवी, बबिता चौहान, द्रौपदी पाण्डेय, किरन श्रीवास्तव, भानूमति सरोज, समा वसीम, पारसनाथ सोनकर, सीताराम कान्दू आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें