शेरे आज़मी न्यूज़
राष्ट्रीय जन सहयोग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राकेश तिवारी और प्रदेश अध्यक्ष पंडित नित्यानंद मिश्रा जी के द्वारा विपिन पांडे को प्रदेश सचिव का कार्यभार दिया गया प्रदेश सचिव का दायित्व सौंपा गया प्रदेश सचिव का कार्यभार मिलते ही विपिन पांडे ने बताया कि पार्टी की तरफ से एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। पार्टी के विकास विस्तार के लिए प्रदेश स्तर से बढ़ाने का काम किया जाएगा विपिन पांडे जी ने बताया कि जहां युवाओं को सिर्फ वोट बैंक की तरह और प्रचार तंत्र के रूप में हमारे देश के युवाओं का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन एक युवा होने के नाते मैं अब युवाओं के लिए वोट बैंक और प्रचार तंत्र के काम को बंद करा कर उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करूंगा पार्टी द्वारा दिए गए कार्यभार को पूरी ईमानदारी और निष्ठा लगन के साथ निर्वहन करुंगा। पार्टी द्वारा एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इसलिए मैं राष्ट्रीय जन सहयोग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राकेश तिवारी जी और प्रदेश अध्यक्ष पंडित नित्यानंद मिश्रा जी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं और अपने पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं का एक बार मैं अभिनंदन करता हूं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें