शेरे आज़मी समाचार
आजमगढ़ जहानागंज मोहल्ला इस्लामपुरा के रहने वाले मतलूब अहमद पुत्र शब्बीर अहमद का कहना है कि शफीक अहमद पुत्र सुलेमान व वसीम अकरम पुत्र मशकूर अहमद रात करीब 10:30 बजे वेलकम जो थाना मुबारकपुर में पड़ता है वहां से खाना खाकर यह लोग वापस हो रहे थे कि रेलवे क्रॉसिंग के पास कुछ दबंगों द्वारा कुछ लोगों में आपस में नोकझोंक करने लगे रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण दबंगों द्वारा लगा कि यह सब भी उन्हीं के साथ हैं लेकिन इन लोगों का उससे कोई वास्ता नहीं था तभी कुछ दबंगों द्वारा इन लोगों को धमकी दी गई कि चलो आगे तुम लोग को बताते हैं। इसके बाद रेलवे क्रॉसिंग खुलने के बाद यह लोग वहां से चल रही है लेकिन दबंगों द्वारा गाड़ी से पीछा करते हुए आगे सिक्स लेन पुलिया के पास गाड़ी को रुकवा कर हाकी और रॉड से दबंगों ने बिना कुछ कहे सुने हमला कर दिया और बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया शब्बीर व वसीम को अधमरा कर वह सब मौके से फरार हो गए वहां के स्थानीय लोगों ने इनको घायल अवस्था में देखकर एंबुलेंस बुलाकर सदर हॉस्पिटल भिजवा दिया परिवार वालों को रात करीब 11:15 बजे इसकी सूचना मिली हम लोग सीधे सदर हॉस्पिटल पहुंचे जहां इन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें