आजमगढ़ VIP मार्ग हरबंशपुर निजामाबाद रोड पर बना पुल गिरा टला बड़ा हादसा
शेरे आज़मी समाचार
आजमगढ़ भारी बारिश एवं बाढ़ की वजह से पुलिया क्षतिग्रस्त शहर के हरबंशपुर निरंकारी भवन के पास स्थित पुलिया धसी। तमसा नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण पुलिया पर पड़े दबाव के कारण धसी। पुलिया के दोनों किनारों पर पुलिस ने की बैरिकेडिंग।आजमगढ़ निजामाबाद मार्ग पूरी तरह से बंद। वहां के लोगों का कहना है कि हम लोग कई बार इसके लिए अधिकारी से कह चुके हैं। लेकिन उसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई आज पुलिया ढह गया पुलिया ढह जाने से जाफरपुर स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल सर्वोदय पब्लिक स्कूल के जाने वाले छात्र छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा इसके बाद प्रशासन ने आनन-फानन में निजामाबाद मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया जिसकी सूचना जैसे ही आजमगढ़ जिला अधिकारी को मिली वह तत्काल मौके पर पहुंचे संबंधित विभाग पीडब्ल्यूडी को तत्काल मरम्मत कराने का आदेश दिया। इसके बाद मौके का जायजा लेने आरके प्रसाद त्रिपाठी अधिशासी अभियंता मौके पर पहुंचे उन्होंने मौके का जायजा लेते हुए तत्काल उसे मरम्मत
आश्वासन दिया उन्होंने बताया कि बाढ़ के चलते पानी उल्टा बहने के कारण ऐसा हादसा हुआ है लेकिन रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें