चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात मेला मूर्ति विसर्जन सकुशल संपन्न - Shere Azami News

Breaking

Shere Azami News

Uttar Predesh Azamgarh Mau Ballia Gazipur Deoria Sulatanpur Faizabad Ayodhya Amroha Amethi Lucknow Varanasi Firozabad Barabanki Shahganj Jaunpur Allhabad Kushinagar

Breaking News

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 17 अक्टूबर 2021

चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात मेला मूर्ति विसर्जन सकुशल संपन्न

चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात मेला मूर्ति विसर्जन सकुशल संपन्न
शेरे आज़मी समाचार
आजमगढ़ निजामाबाद का ऐतिहासिक दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने के उपरांत सुबह से ही मूर्ति विसर्जन का शिलशिला चलता रहा और मूर्ति विसर्जन के और परिक्रमा के समय निजामाबाद थाना प्रभारी स्वय कमान संभालते हुए आगे पीछे सुबह से ही लगे रहे ताकि किसी तरह की घटनाएं ना हो जो कि अब तक के जानकारी में अन्य थाना प्रभारी ने ऐसा पुलिस बल तो तैनात कर दिया करते थे परन्तु अपने स्वय को मूर्ती विसर्जन के वक़्त एक दो राउंड मार कर एक जगह गाड़ी खड़ी कर लोकेशन लेते रहते थे जो कि वर्तमान थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय दशहरा मेला से लेकर मूर्ती विसर्जन तक स्वय अपने पुलिस बल के जवानों के साथ चल रहे थे और लोगों के मनों में डर ब्याप बना रहा कि अगर हम मूर्ति कमेटी के लोग किसी तरह की गलती करेंगे तो नये थाना प्रभारी हम लोगों को नहीं बख्शगे जो जब से थाना का पद संभालें है तब से किसी तरह का वारंटी बदमाश मनचले की सामत आ गया है प्रत्येक दिन ऐसे लोगों को खोज खोज कर निकालने में लगे हैं ऐसे में ऐसे लोगों में डर ब्याप होने के कारण मेला मूर्ति विसर्जन हसी खुशी सम्पन्न हुआ और वही थाना प्रभारी से पत्रकार ओपी गुप्ता पत्रकार शुभम् गुप्ता ने पूछा की सर दशहरा मेला मूर्ति विसर्जन जिस हसी खुशी से सम्पन्न हुआ ऐसे में अब तक इतिहास रहा कुछ ना कुछ लड़ाई झगड़ा का कुछ मामले आते थे इस ऐसा नहीं हुआ इसका क्या कारण है
इस बात पर थाना प्रभारी यादवेन्द्र पांडेय ने कहा कि निजामाबाद कि जनता बहुत समझदार और संस्कारों से परिपक्त है ऐसे लोगों के बीच लड़ाई झगड़ा होने के चांस कम होते और हमने ऐसे लोगों के लिए खुद तैयार बैठे हुए है और हमारे पुलिस बल भी हर गली मुहल्ले में अपनी राउंड लगाते रहते हैं
इस बात पर पत्रकार ओपी गुप्ता ने कहा कि सर दिवाली गोवर्धन पूजा यहां का पूरे पूर्वांचल में जाना जाता है और यहां पर पीएसी फोर्स और एक दो थानों का फोर्स मौके पर मौजूद रहता है ऐसे में बहुत बड़ा मेला लगता है और मूर्ति विसर्जन भी सुबह से शुरू हो कर रात फिर दिन भी हो जाते ऐसे सकुशल संपन्न कराने का जिम्मेदारी बढ़ जाएगी
इस बात पर थाना प्रभारी यादवेन्द्र पांडेय ने कहा कि हमारे साथ यहां के लोग पत्रकार और समाजिक कार्यकर्ता का सहयोग रहेगा तो हम गोवर्धन पूजा मूर्ति विसर्जन भी सकुशल संपन्न कराएंगे और समय के साथ इसका रणनीति तैयार किया जाएगा


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय उप संपादक ओमप्रकाश गुप्ता आज के दौर में जहां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here