नगर पंचायत जीयनपुर का नोडल अधिकारी रविंद्र नायक ने किया निरीक्षण - Shere Azami News

Breaking

Shere Azami News

Uttar Predesh Azamgarh Mau Ballia Gazipur Deoria Sulatanpur Faizabad Ayodhya Amroha Amethi Lucknow Varanasi Firozabad Barabanki Shahganj Jaunpur Allhabad Kushinagar

Breaking News

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 30 अक्टूबर 2021

नगर पंचायत जीयनपुर का नोडल अधिकारी रविंद्र नायक ने किया निरीक्षण

नगर पंचायत जीयनपुर का नोडल अधिकारी रविंद्र नायक ने किया निरीक्षण
शेर आज़मी समाचार
आजमगढ़ प्रमुख सचिव, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ विभाग उत्तर प्रदेश/नोडल अधिकारी आजमगढ़ के0 रविंद्र नायक ने आज जनपद में भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम नगर पंचायत जीयनपुर में सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव सामुदायिक शौचालय की देखरेख करने वाले को 15 दिन के अंदर बिजली, पानी एवं साफ-सफाई तथा मरम्मत आदि कार्यां को कराने के निर्देश दिए। उन्होंने भ्रमण के दौरान अधिशासी अधिकारी जीयनपुर को बिजली कनेक्शन के सत्यापन, सेफ्टी टैंक एवं नाली के मरम्मत कार्य को कराने के निर्देश दिए। उन्होंने तत्काल नगर पंचायत क्षेत्र में सीवर बनाने का प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश दिए।
प्रमुख सचिव ने जीयनपुर रोड पर स्थित मुसहर बस्ती की महिलाओं, बच्चों एवं पुरुषों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, रोजगार एवं पढ़ाई के बारे में जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारी नरेगा से मजदूरी, गैस कनेक्शन, पेंशन एवं बकरी, मुर्गी एवं सूकर पालन आदि योजनाओं में बैंक द्वारा लोन देने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी महिला एवं पुरुषों का हेल्थ कार्ड बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए तथा मुसहर परिवार के बच्चों का प्राथमिक स्कूलों में प्रवेश कराने के भी निर्देश दिए।
नोडल अधिकारी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिश्रपुर (मोचीपुर), शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से गिनती, पहाड़े, गणित के सवाल एवं अंग्रेजी की पुस्तकों को पढ़वाया। प्रमुख सचिव ने मौके पर उपस्थित अध्यापकों को शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार एवं तेजी से पाठ्यक्रम पूरा करने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने मिड-डे-मील का भी निरीक्षण कर खाने की गुणवत्ता को बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खाना बनाने में साफ-सफाई एवं स्वच्छ पानी का प्रयोग किया जाए। इसी के साथ ही प्रमुख सचिव ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया।
प्रमुख सचिव ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बगल में ही नवनिर्मित सचिवालय/ पंचायत भवन का शिलान्यास भी किया। पंचायत भवन का निर्माण मनरेगा एवं राज्य वित्त आयोग के सहयोग से निर्मित किया गया है। सचिवालय/पंचायत भवन में महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों की समस्याओं को सुना तथा लोन (ऋण) दिलाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। प्रमुख सचिव ने जनप्रतिनिधियों की मांग पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर तहसीलदार एवं एसडीएम सगड़ी को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। उन्होंने बाढ़ से नुकसान हुई फसल का आकलन कराने का भी निर्देश दिया। 
प्रमुख सचिव ने अंजान शहीद हाजीपुर में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अन्तर्गत बनाई जा रही सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सड़क की गुणवत्ता को बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होने सड़क को खोदकर सैंपल भी चेक कराने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, एडीएम वि0/रा0 आजाद भगत सिंह, एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार, तहसीलदार सगड़ी, डीपीआरओ लालजी दुबे, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार, संबंधित बीडीओ तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय उप संपादक ओमप्रकाश गुप्ता आज के दौर में जहां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here