असलहे के बल पर सोनार व्यापारी को लूट करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार - Shere Azami News

Breaking

Shere Azami News

Uttar Predesh Azamgarh Mau Ballia Gazipur Deoria Sulatanpur Faizabad Ayodhya Amroha Amethi Lucknow Varanasi Firozabad Barabanki Shahganj Jaunpur Allhabad Kushinagar

Breaking News

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2021

असलहे के बल पर सोनार व्यापारी को लूट करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार

असलहे के बल पर सोनार व्यापारी को लूट करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार
शेरे आज़मी समाचार
दिनांक 27.10.2020 को श्री संतोष सेठ पुत्र लालसा सेठ ग्राम ककरही थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा इस बाबत प्रार्थना पत्र दिया गया कि मैं प्रार्थी अपनी दुकान बन्द करके अपने मोटरसाइकिल से घर जाते समय घर के करीब पहुँचने वाले थे कि देउरपुर सीवान के पास दो मोटरसाइकिल पर सवार चार बदमाशों ने समय करीब 05.45 बजे रोककर असलहे से डरा कर गाड़ी की डिग्गी में रखा लगभग 2.300 ग्राम चाँदी और 30 ग्राम सोने के अभूषण लेकर चले जाना कि आवेदक के दाखिल तहरीर के आधार पर 187/2020 धारा 392 भा0द0वि0 बनाम दो मोटरसाइकिल पर सवार चार बदमाश नाम पता अज्ञात के पंजीकृत किया गया । विवेचना से मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त शिवशंकर यादव उर्फ रमाशंकर उर्फ शंकर यादव पुत्र रामबृक्ष यादव निवासी नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया । जिसकी विवेचना प्रचलित है ।        
 पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के दिशा निर्देशन व कुशल नेतृत्व में चलाये जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु अभियान के तहत क्षेत्र में मामूर होकर मुखबीर सूचना के आधार पर विश्वास कर प्रभारी निरीक्षक थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ मय हमराहियान के अभियुक्त शिवशंकर यादव उर्फ रमाशंकर उर्फ शंकर यादव पुत्र रामबृक्ष यादव निवासी नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ को आज दिनांक 08.10.2021 को समय करीब 09.30 बजे कन्धरापुर से बिलरियागंज को जाने वाले तिराहे के पास कन्धरापुर से गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय उप संपादक ओमप्रकाश गुप्ता आज के दौर में जहां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here