पोखरी की खुदाई से पुलिया बंद होने से सड़क बनी तालाब,देख रहा जाएंगे दंग - Shere Azami News

Breaking

Shere Azami News

Uttar Predesh Azamgarh Mau Ballia Gazipur Deoria Sulatanpur Faizabad Ayodhya Amroha Amethi Lucknow Varanasi Firozabad Barabanki Shahganj Jaunpur Allhabad Kushinagar

Breaking News

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 6 अक्टूबर 2021

पोखरी की खुदाई से पुलिया बंद होने से सड़क बनी तालाब,देख रहा जाएंगे दंग

पोखरी की खुदाई से पुलिया बंद होने से सड़क बनी तालाब,देख रहा जाएंगे दंग
शेरे आज़मी समाचार
आजमगढ़ ब्लाक जहानागंज के बड़हलगंज बरही ग्राम सभा में बरसात का पानी लगने से सड़क टूटकर तालाब बन गई है। आप देख कर रह जाएंगे दंग मऊ आजमगढ़ जिले को मिलाने वाली सड़क जो चक्रपाणपुर पीजीआई को जाती है चिरैयाकोट नगर पंचायत से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर रास्ता खराब हो जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।बड़हलगंज प्रधान द्वारा सड़क के किनारे पोखरी खुदवाने के बाद पुलिया को बंद कर दिया गया जिससे पानी बहना बंद हो गया और आज सड़क टूट चुकी है। सड़क पर पानी लगा हुआ है जिससे सरकार को काफी क्षति पहुंच रही है।बड़हलगंज बरही में 8 साल के अंदर एक बार भी सफाई कर्मी नहीं दिखे चाहे कोई भी त्यौहार हो या मौसम सूखा हो या गिला सफाई कर्मी अपनी शक्ल तक दिखाने नहीं आ पाते हैं। किसी को नहीं पता है कि कौन यहां का सफाई कर्मी है सफाई कर्मी आते हैं और हाजिरी लगा कर चले जाते हैं। सड़क पर और नगर में गंदगी से बीमारियां फैलने की आशंका है।जहाँ गन्दा पानी डायरिया जैसी गम्भीर बीमारियों को दावत दे रहा है। नवरात्र का दिन कल से सुरु हो रहा है। लोग नहा धोकर घर से निकलते हैं तो गम गंदा पानी से होकर गुजरना पड़ता है वहीं पुलिया के पास एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल चलता है। यूकेजी से कक्षा 8 तक जहां सारे बच्चे गंदा पानी से होकर गुजरते हैं। बरसात के बाद आज तक ग्राम प्रधान कभी खबर लेने नहीं आए हैं। देखना है कब तक जागता है सासन व प्रसासन


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय उप संपादक ओमप्रकाश गुप्ता आज के दौर में जहां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here