शेर आज़मी समाचार
आजमगढ़ यूनानी मेडिसिन से संबंधित शिक्षा पर आधारित इब्ने सिना तिब्बिया कॉलेज मेडिकल शिक्षक के लिए एक बड़ी मिसाल और सब पेश कर रहा है आपको बता दें कि इस कॉलेज में मरीजों के इलाज के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा के लिए उच्च स्तर की व्यवस्था की गई है इब्ने सिना तिब्बिया कॉलेज में मरीजों के इलाज के लिए डॉक्टरों की एक बहुत बड़ी टीम काम करती है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इब्ने सिना तिब्बिया कॉलेज में जो इलाज आप बाहर प्राइवेट हॉस्पिटल में अगर करवाते हैं तो₹10000 खर्च आता है वही इब्ने सिना तिब्बिया कॉलेज में 3 से ₹4000 में हो जाता है इब्ने सिना तिब्बिया कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ मोहम्मद अजमल से जब हमारे संवाददाता ने बातचीत की तो उन्होंने बताया कि यह कालेज यूनानी मेडिसिन से संबंधित सभी प्रकार की सेवाएं लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया है और हमारे यहां यूनानी मेडिसिन से संबंधित शिक्षा के लिए आए हुए छात्र-छात्राओं को गर्ल्स हॉस्टल बॉयज हॉस्टल की सुविधा है और सबसे बड़ी बात यह है कि कोविड-19 को देखते हुए हमने गर्ल्स हॉस्टल या बॉयज हॉस्टल की जो फीस है हमने वह माफ कर दिया है और जो एडमिशन हमारे यहां दो से ढाई लाख रुपए लगते थे अब वही एडमिशन डेढ़ लाख रुपए में होते हैं और साथ में हॉस्टल की सुविधा फ्री रहती है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें