शेरे आज़मी न्यूज़
सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को पुरस्कृत किया। 104 पुलिस कर्मियों के खाते में 85,600 रुपये भेजे गए हैं।एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि कार्यस्थल पर सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों के लिए इनाम की घोषणा की गई थी। उक्त नकद इनाम की धनराशि संबंधित कर्मियों के खाते में भेज भेज दी गई है। पुरस्कृत होने वालों में एक गोपनीय निरीक्षक, एक गोपनीय उपनिरीक्षक, सात उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस व सशस्त्र पुलिस, दो उपनिरीक्षक लेखा, एक उपनिरीक्षक लिपिक, तीन सहायक उपनिरीक्षक लिपिक, दो सहायक उपनिरीक्षक लेखा, 20 मुख्य आरक्षी, तीन कंप्यूटर आपरेटर, एक आरक्षी चालक डायल 112, दो आरक्षी चालक, 49 आरक्षी नागरिक पुलिस, 11 महिला आरक्षी व एक उर्दू अनुवादक शामिल हैं

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें