शेर आज़मी न्यूज़
आजमगढ़ : अखिलेश के किले मे खास रणनीति बनाई है कासगंज एटा रोजा बाद औरैया कन्नौज को तो फतह कर लिया है इस बार आजमगढ़ लालगंज की बारी है इसको भी इस बार ईश्वर के आशीर्वाद और जनता जनार्दन के सहयोग से फतह करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आजमगढ़ के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के परशुरामपुर में जनसभा करने पहुंचे थे। स्वतंत्र देव ने अपने भाषण की शुरुआत देश के पहले सीडीएस रहे विपिन रावत को याद कर श्रद्धांजलि देकर और 2 मिनट मौन रखकर और मौजूद भीड़ को भी मौन रखने की अपील कर की। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के किए गए तमाम कार्यों को याद किया। अटल जी के कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य मोदी और योगी कर रहे हैं। वही अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने हिंदू मुस्लिमों को लड़ाने का काम किया। अब जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि न अब हिंदू न मुसलमान से लड़ेगा न मुसलमान से हिंदू लड़ेगा। बल्कि मिलकर योगी मोदी के नेतृत्व में गरीबी से लड़ेंगे, अपराधियों से लड़ेंगे, महिलाओं के साथ अत्याचार करने वालों से लड़ेंगे अपने कल्याण के लिए लड़ेंगे। पिछले 70 वर्षों में विकास ना होने के आंकड़े को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि योगी मोदी ने सभी वर्गों खासकर गरीब तबके का ख्याल रखा है। गैस, शौचालय, आवास, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान, दुर्घटना बीमा जैसी तमाम योजनाओं को दिया। कोरोना जैसी बीमारी में रात दिन काम किए। योगी मोदी को तपस्वी बताया। उन्होंने यह भी कहा कि लक्ष्मी न हाथी पर आती है, न साइकिल, न पंजे पर आती है। लक्ष्मी कमल पर ही आती है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें