आजमगढ़ संवाददाता
जमगढ़। जनपद के कंधरापुर थाना क्षेत्र के करेन्हुआ गांव में आज सुबह एक साइकिल सवार ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। घायलावस्था में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रिफर कर दिया गया।
सूत्रों की माने तो कंधरापुर थाना क्षेत्र के करेन्हुआ गांव निवासी देवेन्द्र कुमार उम्र 45 साल पुत्र स्व0 बनवारी कुमार आज सुबह पाइप लेने जा रहा था। उसी दौरान गांव के एक युवक ने उसे गोली मार दी। गोली उसकी पीठ में दाहिने तरफ लगी। घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रिफर कर दिया गया। घटना का कारण मोबाइल को लेकर विवाद बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोली मारने वाला युवक साइकिल से आया हुआ था।घटना का कारण मोबाइल को लेकर विवाद बताया जा रहा है। प्रत्यदर्शियों के अनुसार गोली मारने वाला युवक साइकिल से आया हुआ था। सूचना मिलने तक थाने पर अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें