चोरी की एक मोटर साइकिल, एक तमन्चा व एक जिन्दा कारतूस के साथ 02 उ0नि0 कमल नयन दूबे ने किया अभियुक्त को गिरफ्तार - Shere Azami News

Breaking

Shere Azami News

Uttar Predesh Azamgarh Mau Ballia Gazipur Deoria Sulatanpur Faizabad Ayodhya Amroha Amethi Lucknow Varanasi Firozabad Barabanki Shahganj Jaunpur Allhabad Kushinagar

Breaking News

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 5 मई 2022

चोरी की एक मोटर साइकिल, एक तमन्चा व एक जिन्दा कारतूस के साथ 02 उ0नि0 कमल नयन दूबे ने किया अभियुक्त को गिरफ्तार


चोरी की एक मोटर साइकिल, एक तमन्चा व एक जिन्दा कारतूस के साथ 02 उ0नि0 कमल नयन दूबे ने किया अभियुक्त को गिरफ्तार

आजमगढ़ संवादाता

आज दिनांक 05.05.2022 को उ0नि0 कमल नयन दूबे मय हमराह द्वारा विश्वकर्मा तिराहे पर चेकिंग किया जा था कि तभी एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से रामपुर रेलवे क्रासिंग की तरफ से तेजी से आया जिसे चेकिंग हेतु रोका गया तो पुलिस वालो को देखते ही उसने घबडाते हुये बताया कि साहब रेलवे क्रासिंग के पास मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति मुझे रोककर तमन्चा दिखा कर लूटने का प्रयास किये परन्तु मै किसी तरह बचकर भाग आया हूँ । उस व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम बताने से इंकार करते हुये बोला कि मै कानूनी पचड़े में नही पड़ना चाहता आप लोग शीघ्रता करे तो बदमाश पकड़े जा सकते है। जिस पर उ0नि0 कमल नयन दूबे मय हमहारियान द्वारा तत्काल रामपुर रेलवे क्रासिंग की तरफ रवाना हुये। तभी मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियो ने पुलिस वालों की आगे जा रही मोटरसाइकिल के आगे अपनी मोटरसाइकिल लगा कर रोकने का प्रयास किया तथा गाड़ी धीमी होने पर उसमें से एक व्यक्ति ने तमन्चा निकाल कर धमकी देते हुये रुकने को कहा तभी पीछे से आ गये अन्य लोगों को देखकर सभी को पुलिस वाला जानकर वे दोनो व्यक्ति मोटरसाइकिल मोड़ कर हुसैनगंज की तरफ भागने को हुये कि मोटरसाइकिल के फिसल जाने के कारण वे दोनो मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर गये और वह दोनो तुरन्त उठ कर भागे कि पुलिस द्वारा दौडाकर उन्हे करीब 15- 20 कदम जाते जाते पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछते हुये जामातलाशी ली गयी तो मोटर साइकिल चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम राहुल जायसवाल पुत्र संजय जायसवाल स्टेशन मोड़ रानी की सराय थाना रानी की सराय आजमगढ़ बताया जबकि दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम महेश यादव पुत्र स्व0 राम अवध यादव निवासी असौसा थाना मेहनगर आजमगढ़ बताया जिसकी जामातलाशी लेने पर उसके पास से एक अदद तमन्चा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा मोटरसाइकिल UP 50 BF 1567 बरामद हुआ। अभियुक्तों को समय 00.50 बजे रामपुर रेलवे क्रासिंग के पास हिरासत पुलिस में लिया गया तथा बरामद गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 183/22 धारा 398, 411, 414 भादवि बनाम 1. राहुल जायसवाल पुत्र संजय जायसवाल साकिन स्टेशन मोड़ रानी की सराय थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 24 वर्ष, 2. महेश यादव पुत्र स्व0 राम अवध यादव साकिन असौसा थाना मेहनगर आजमगढ़ उम्र करीब 38 वर्ष व मु0अ0स0 184/22 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम बनाम 1. महेश यादव पुत्र स्व0 रामअवध यादव साकिन असौसा थाना मेहनगर आजमगढ़ पंजीकृत कराया गया व चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

गनेश गोंड का गरीबी और दो बच्चों का अपाहिज पन खुशियां छीन लिया

गनेश गोंड का गरीबी और दो बच्चों का अपाहिज पन खुशियां छीन लिया।  संवाददाता ओमप्रकाश गुप्ता   आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के डिहवावारी का...

Post Top Ad

Responsive Ads Here