आजमगढ़ संवादाता रुदल यादव के साथ ओम प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट
--------------------------------------------------------------------------
आजमगढ़ निजामाबाद थाना क्षेत्र के गौसपुर शेखपुर गांव के सामूहिक दुष्कर्म के तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी करके पुलिस ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार लईक अहमद कि किशोर पुत्री आयशा देर शाम 6:00 बजे खेत की तरफ जा रही थी कि, गांव के ही नदीम पुत्र रियाज रुस्तम पुत्र नूर मोहम्मद व अरशद पुत्र सुहेल घात लगाकर बैठे हुए थे। आयशा को आते देख तीनों ने पकड़ कर गांव के बाहर नारा (बाहें )की तरफ खींच ले गए। और मुंह में कपड़ा आदि डालकर सामूहिक दुष्कर्म किया। तीनों लड़कों ने धमकी दिया कि घर जाकर परिवार से या किसी से बताई तो जान से मार दिया जाएगा। पीड़िता किसी तरह घर पहुंची रक्त स्राव देखकर परिवार के लोगों का होश उड़ गया। और आनन-फानन में इसकी सूचना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह से दिया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती की तीनों अभियुक्त घर छोड़कर फरार हो गए थे। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीम गठित करके पकड़ना चाहा, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। मंगलवार को मुखबिर ने खास सूचना दिया की तीनों अभियुक्त कहीं भागने की फिराक में है। प्रभारी निरीक्षक ने तत्काल कार्यवाही करते हुए तीनों अभियुक्तों को मुइया मखदूमपुर तिराहे के पास घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। वही पीड़ित परिवार सहित अन्य लोगों का कहना है कि पुलिस ने गिरफ्तारी तो कर लिया। लेकिन काफी हीला हवाली के बाद मुकदमा पंजीकृत किया गया। और आरोपियों के साथ काफी सहूलियत भी दिया गया जो चर्चा का विषय बना हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें