निजामाबाद में हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार
आजमगढ़ संवादाता रुदल यादव ओम प्रकाश गुप्ता
पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण – दिनांक 20.06.22 को वादिनी गुलफशा पत्नी परवेज आलम निवासीनी जाफरपुर पखियाना थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दी गयी कि मेरी मां सरवरी बेगम पत्नी नूरमोहम्मद शाह को विपक्षी बदरुद्दीन पुत्र मो0 नसीरुद्दीन निवासी मुहल्ला भदौनी नवादा थाना बुंदेलखंड जनपद नवादा बिहार हाल निवासी काशीराम आवास कमरा नं0 170 ब्लाक नं 40 थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ द्वारा एक धारदार हथियार चाकू से जान से मारने की नियत से हमला कर देना जिससे काफी गहरी चोटे आयी, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 249/22 धारा 307 भादवि पंजीकृत किया गया। उक्त अभियोग में घटना में प्रयोग किये गये बरामदशुदा छूरी के आधार पर धारा 4 /25 शस्त्र अधिनियम की बढोत्तरी की गई।
2. गिरफ्तारी का विवरण - दिनांक-21.06.2022 को व0उ0नि0 शमशाद अली मय हमराही बाद करने बयान मजरुबा के वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आरटीओ कार्यालाय के पास पहुंचे ही थे कि सूचना मिली मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त बदरुद्दीन पुत्र मो0 नसीरुद्दीन निवासी मुहल्ला भदौनी नवादा थाना बुंदेलखंड जनपद नवादा बिहार हाल निवासी काशीराम आवास कमरा नं0 170 ब्लाक नं 40 थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ अपने घर पर मौजूद है। यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है मुखबिर की इस सूचना पर विश्वास करके व0उ0नि0 मय पुलिस बल के अभियुक्त के घर पहुंचे तो अभियुक्त घऱ पर मौजूद मिला जिसे पुलिस बल द्वारा कारण गिरफ्तारी बताकर गिरफ्तार कर लिया गया तथा अभियुक्त की निशांदेही पर घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त छूरी बरामद किया गया ।
*पंजीकृत अभियोग –*
मु0अ0सं0 249/22 धारा 307 भादवि व धारा 4 /25 शस्त्र अधिनियम थाना निजामाबाद आजमगढ़
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1- बदरुद्दीन पुत्र मो0 नसीरुद्दीन निवासी मुहल्ला भदौनी नवादा थाना बुंदेलखंड जनपद नवादा बिहार हाल निवासी काशीराम आवास कमरा नं0 170 ब्लाक नं 40 थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
*बरामदगी-* एक अदद छूरी (घटना प्रयुक्त)
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1. व0उ0नि0 शमशाद अली थाना निजामाबाद आजमगढ़
2. का0 शंकर खरवार थाना निजामाबाद आजमगढ़
3. का0 सतीश कुमार थाना निजामाबाद आजमगढ़

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें