ज्ञानशिखा टाइम्स के कार्यालय पर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस - Shere Azami News

Breaking

Shere Azami News

Uttar Predesh Azamgarh Mau Ballia Gazipur Deoria Sulatanpur Faizabad Ayodhya Amroha Amethi Lucknow Varanasi Firozabad Barabanki Shahganj Jaunpur Allhabad Kushinagar

Breaking News

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 5 जून 2022

ज्ञानशिखा टाइम्स के कार्यालय पर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

ज्ञानशिखा टाइम्स के कार्यालय पर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

आजमगढ: ज्ञान शिखा टाइम्स कार्यालय पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथ पी जी आई के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाक्टर बी. के. पटेल एवं इंडिया डेवलपमेंट फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र मौर्या द्वारा पौधा रोपण किया गया और साथ ही में 3 महीने के अंदर आजमगढ़ जिले में दस हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया गया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जो पौधे पहले से लगे है उनको बचाने का प्रण लिया गया। साथ ही में उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र मौर्या द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया इस अवसर पर उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का एकमात्र उद्देश्य है कि लोगों को इसके प्रति जागरूक करना ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें जिस तरह से देश में विकास हो रहा है, कंस्ट्रक्शन किए जा रहे हैं उसके बदले कई पेड़ पौधे की कटाई बड़ी मात्रा में कर दी जा रही है। ऐसे में यह जीवनदायिनी पेड़-पौधे ही अगर नहीं रहेंगे तो हम या हमारी आने वाली पीढ़ी कैसे रहेगी। ऐसे में हमें एकजूट होकर इसे गंभीरता से लेना होगा। वन प्रबंधन, ग्रीन हाउस गैस को नियंत्रण करना, सोलर ऊर्जा के इस्तेमाल करने से ही हमारा वातावरण शुद्ध हो सकता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाक्टर बी. के. पटेल वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर आजमगढ़ ने कहा की विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व को समझते हुए सभी लोगों के द्वारा ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का प्रण लिया और लोगो को जागरूक भी किया गया। इंडिया डेवलपमेंट फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र मौर्या ने कहा कि हम सभी को अपने आसपास के वातावरण को हरा भरा एवं सुंदर बनाना है ताकि हम सबको पर्याप्त मात्रा में ऑक्सिजन मिल सके इस अवसर पर आए हुए सभी लोगों को इंडिया डेवलपमेंट फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा एक एक पेड़ देकर उन्हें अपने गांव और शहर में पेड़ लगाने का संकल्प भी दिया गया उन्होंने कहा कि एक पेड़ लगाने से कई लोगों का जीवन बचाया जा सकता है और पर्यावरण प्रदूषण का जो यह पीढ़ी जो दंश झेल रही है आने वाले समय में अधिक से अधिक पेड़ पौधों को लगा कर लगातार हो रहे पर्यावरण प्रदूषण को कम किया जा सकता है इस मौके पर इंडिया डेवलपमेंट फाउंडेशन के संस्थापक इंद्रपाल सिंह पत्रकार ज्ञानेन्द्र मिश्रा, जितेंद्र राम मौर्य ,भास्कर सिंह उर्फ रिंकू सिंह ,दुर्गा प्रसाद शुक्ला ,रमाकांत सिंह ,प्रेमचंद मौर्या ,अशोक यादव, ऋषिकेश तिवारी ,आरोही आदि पत्रकार उपस्थित रहे


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

गनेश गोंड का गरीबी और दो बच्चों का अपाहिज पन खुशियां छीन लिया

गनेश गोंड का गरीबी और दो बच्चों का अपाहिज पन खुशियां छीन लिया।  संवाददाता ओमप्रकाश गुप्ता   आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के डिहवावारी का...

Post Top Ad

Responsive Ads Here