उदयपुर की घटना के विरोध में हिंदू जागरण मंच का अर्धनग्न होकर प्रदर्शन, कहा हिंदुओं की आवाज बंद की जा रही - Shere Azami News

Breaking

Shere Azami News

Uttar Predesh Azamgarh Mau Ballia Gazipur Deoria Sulatanpur Faizabad Ayodhya Amroha Amethi Lucknow Varanasi Firozabad Barabanki Shahganj Jaunpur Allhabad Kushinagar

Breaking News

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 30 जून 2022

उदयपुर की घटना के विरोध में हिंदू जागरण मंच का अर्धनग्न होकर प्रदर्शन, कहा हिंदुओं की आवाज बंद की जा रही

उदयपुर की घटना के विरोध में हिंदू जागरण मंच का अर्धनग्न होकर प्रदर्शन, कहा हिंदुओं की आवाज बंद की जा रही

आजमगढ़ संवादाता रुदल यादव ओम प्रकाश गुप्ता

राजस्थान के उदयपुर में दुकान में घुसकर हिंदू टेलर की छूरे से वार कर नृशंस हत्या करने और पीएम को धमकी देते हुए वीडियो वायरल करने को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में आजमगढ़ में कलेक्ट्रेट पर हिंदू जागरण मंच की तरफ से एक अनोखा प्रदर्शन हुआ जिसमें हिंदू संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अर्धनग्न होकर हाथों में तमाम पंक्तियां लिखे और मुंह पर काली पट्टी बांधकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किये और अपनी मांगों का ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी ने बताया कि जिस प्रकार से राजस्थान में हिंदुओं की जघन्य हत्या हुई है। समाज के लिए बहुत बड़ी घटना है। वहां की कांग्रेस की सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई तभी होगी जब उनको बीच चौराहे पर गोली मारकर फांसी पर लटका दिया जाए। अगर राजस्थान सरकार यह नहीं कर पा रही है तो हिंदू जागरण मंच की टीम को बताएं। जिसपर टीम यहां से जाएगी और इस कार्रवाई को अंजाम देगी। उन्होंने कहा कि हिंदुओं का मुंह बंद रखा जा रहा है राजस्थान से लेकर बंगाल तक जहां भी कांग्रेस व अन्य दलों की सरकार है वहां पर हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। उन्हें सामूहिक रूप से जिंदा जलाया जा रहा है। हत्या की जा रही है। कोई कुछ बोलने वाला नहीं है। इसी प्रकार रहा तो हिंदू समाज धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा। अगर यह घटना उत्तर प्रदेश में अंजाम दी गई होती तो अब तक हत्यारों को उनके अंजाम तक पहुंचा दिया गया होता।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

गनेश गोंड का गरीबी और दो बच्चों का अपाहिज पन खुशियां छीन लिया

गनेश गोंड का गरीबी और दो बच्चों का अपाहिज पन खुशियां छीन लिया।  संवाददाता ओमप्रकाश गुप्ता   आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के डिहवावारी का...

Post Top Ad

Responsive Ads Here