गंभीरपुर पुलिस की शानदार कार्यवाही: उप निरीक्षक सूरज चौधरी की तत्परता से खोया लैपटॉप और सामान मिला, पीड़ित ने जताया आभार
उप संपादक ओमप्रकाश गुप्ता
आजमगढ़। थाना गंभीरपुर पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता और जनसेवा का परिचय देते हुए खोया हुआ लैपटॉप, चार्जर और अन्य कीमती सामान बरामद कर आवेदक को सुपुर्द किया। इस सराहनीय कार्य में उप निरीक्षक सूरज चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी तत्परता और मेहनत की क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 29 अप्रैल 2026 को बृजेश चौहान पुत्र अच्छेलाल चौहान निवासी बिंद्राबन, जखनिया जनपद गाजीपुर ने थाना गंभीरपुर में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 28 अप्रैल 2026 को वाराणसी से आजमगढ़ आते समय अमौड़ा टोल प्लाजा के आसपास उनका बैग कहीं खो गया। बैग में एक लैपटॉप (नं0 ST-7FF1M4V3), चार्जर, नेकबैंड और ब्लूटूथ सहित अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था।
सूचना मिलते ही थाना गंभीरपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गुमशुदगी दर्ज की और खोजबीन शुरू कर दी। उप निरीक्षक सूरज चौधरी ने अपनी टीम के साथ लगातार प्रयास कर न सिर्फ खोया हुआ बैग तलाश किया बल्कि उसमें मौजूद पूरा सामान भी सुरक्षित बरामद कर लिया।
बरामद सामान को सकुशल आवेदक को सौंप दिया गया, जिसके बाद आवेदक ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गंभीरपुर पुलिस की सक्रियता और ईमानदार प्रयासों से उन्हें बड़ी राहत मिली।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे—
▪️ उप निरीक्षक सूरज चौधरी
▪️ कांस्टेबल आनन्द प्रकाश
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि उप निरीक्षक सूरज चौधरी की कार्यशैली से थाना गंभीरपुर में पुलिस के प्रति जनता का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है। उनकी सजगता और जनहित में त्वरित कार्रवाई कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें