भारतीय रेलवे (Indian Railways) आज से 15 शहरों के लिए ट्रेन चलाने जा रही है. इन सभी ट्रेनों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग आईआरसीटीसी (IRCTC) पर सोमवार शाम 6 बजे से शुरू हो गई. भारतीय रेल ने कुछ चुनिंदा मार्गों पर वातानुकुलित यात्री ट्रेन सेवाएं शुरू करते हुए नए दिशा निर्देश जारी किए हैं, जिसमे कम से कम डेढ़ घंटे पहले रेलवे स्टेशन पहुंचना शामिल है.
पहले चरण में 12 तारीख से 15 ट्रेनें चल रही हैं और यह देश की चारों दिशाओं में प्रमुख शहरों को जा रही हैं. 15 ट्रेनें चलेंगी वो स्पेशल ट्रेनों के तौर पर चलेंगी. ये 15 ट्रेनें: नई दिल्ली से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिंकंदराबाद, बेंगलुरु, मुंबई, मडगांव, अहमदाबाद, जम्मूतवी, तिरुअनंतपुरम और चेन्नई के लिए चलेंगी.
ये भी पढ़ें- आज से शुरू होने वाली रेल यात्रा को इन आसान सवाल-जवाब में अच्छी तरह समझिए
ये है पूरा टाइम टेबल
हावड़ा- नई दिल्ली - 5.05 PM
नई दिल्ली- हावड़ा- 4.55 PM
मुंबई सेंट्रल - नई दिल्ली -5.30 PM
नई दिल्ली- मुंबई सेंट्रल- 4.55 PM
अहमदाबाद- नई दिल्ली- 6.20 PM
नई दिल्ली- अहमदाबाद- 8.25 PM
राजेंद्र नगर (पटना)- नई दिल्ली - 7.20 PM
नई दिल्ली- राजेंद्र नगर (पटना) - 5.15 PM
बैंगलुरू - नई दिल्ली - 8.30 PM
नई दिल्ली- बैंगलुरू- 9.15 PM
नई दिल्ली- डिब्रूगढ़ - 4.45 PM
डिब्रूगढ़- नई दिल्ली- 9.10 PM
नई दिल्ली- बिलासपुर - 4 PM
बिलासपुर- नई दिल्ली - 2.40 PM
भुवनेश्वर- नई दिल्ली- 10 AM
नई दिल्ली- भुवनेश्वर- 5.05 PM
नई दिल्ली- जम्मू तवी - 9.10 PM
जम्मू तवी- नई दिल्ली- 8.10 PM
नई दिल्ली- चेन्नई - 4.00 PM
चेन्नई- नई दिल्ली- 4.35 PM
नई दिल्ली- रांची - 3.30 PM
रांची- नई दिल्ली- 5.40 PM
नई दिल्ली- मडगांव - 11.25 AM
मडगांव - नई दिल्ली- 10.30 AM
नई दिल्ली- सिकंदराबाद - 4.00 PM
सिकंदराबाद - नई दिल्ली- 1.15 PM
नई दिल्ली- तिरुवनंतपुरम - 4.00 PM
तिरुवनंतपुरम - नई दिल्ली- 1.15 PM
अगरतला - नई दिल्ली - 7.00 PM
नई दिल्ली - अगरतला - 7.50 PM
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें