पूर्वांचल के छह जिलों में गुरुवार को सर्वाधिक 51 कोरोना पॉजिटिव मिले। एक दिन में इतने ज्यादा मरीज पिछले दो महीने में कभी नहीं मिले थे। इससे पहले बुधवार को 39 लोगों में संक्रमण का पता चला था। ज्यादातर संक्रमित दूसरे राज्यों से आने वाले प्रवासी हैं। जौनपुर और आजमगढ़ में 16-16, गाजीपुर में 11, वाराणसी में चार, भदोही में दो, बलिया और मिर्जापुर में एक-एक संक्रमित मिले। भदोही में जिन दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, दोनों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही पूर्वांचल में कोरोना से मरने वालों की संख्या आठ हो गई है। वाराणसी में चार, आजमगढ़, जौनपुर में एक-एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो चुकी है।
जौनपुर ब्यूरो के अनुसार गुरुवार को 16 कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। संक्रमिक मिले लोगों में 15 मुंबई और एक व्यक्ति सूरत से आया है। इन सभी का सैंपल 14 मई को लिए गए थे। पिछले एक सप्ताह में 30 कोरोना पॉजिटिव मिलने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गयी है। बहरहाल, जिले में कुल कोरोना पॉजिटिवों की संख्या 47 हो गयी है। इससे पहले 11 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। अभी तक कोरोना संक्रमण के कारण मुंबई से आए एक व्यक्ति की मौत मुंगराबादशाहपुर में क्वारंटीन के दौरान हो चुकी है। तीन अन्य लोगों की संदिग्ध हाल में मौत हो चुकी है। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक स्पेशल ट्रेनों से आने वाले श्रमिकों के सैंपल 14 मई को लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। उनकी जांच रिपोर्ट 20 मई को आयी। ये सभी होम क्वारंटीन किए गए थे। कोरोना पॉजिटिवों को मीरपुर स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जाएगा। जिलाधिकारी ने मातहतों को निर्देश दिया है कि बाहर से आने वालों को क्वारंटीन कराया जाय।
आजमगढ़ ब्यूरो के अनुसार गुरुवार को एक ही दिन में 16 कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 31 तक पहुंच गई है। इसमें से एक की मौत हो चुकी है। जबकि नौ मरीज ठीक होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज हो चुके हैं। जिले में 18 मई को मुंबई से लौटे दो प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। तब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 15 रही। दो दिन के अंतराल पर गुरुवार को एक ही साथ 16 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है । पाजिटिव मिले सभी 16 लोग जिले के अलग-अलग शेल्टर होम में क्वारंटीन किए गए थे। इनका सैंपल जांच को भेजा गया था। मरीजों में कोरोना से मृत मुंबई प्रवासी का सात वर्षीय पुत्र भी शामिल है। इसके अलावा दो स्वास्थ्य कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। मृत मुंबई प्रवासी को अस्पताल ले जाने वाला आटो रिक्शा चालक भी पाजिटिव निकला है। जबकि लालगंज तहसील में जियापुर गांव में तीन दिन पूर्व कोरोना पाजिटिव मिले मुंबई प्रवासी के परिवार की दो महिला और एक अन्य मुंबई प्रवासी का भतीजा भी पाजिटिव निकला हैं।
गाजीपुर ब्यूरो के अनुसार गुरुवार को 11 और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बुधवार को भी 18 लोग संक्रमित मिले थे। नए मामलों के साथ ही पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है। अब तक केवल छह लोग स्वस्थ हुए हैं। इससे एक्टिव केस की संख्या 65 हो गई है। इनमें ज्यादातर प्रवासी हैं। इन सभी को अलग-अलग सेंटरों में क्वारंटीन किया गया था। सभी 11 लोगों को देर रात जौनपुर के कोविड-19 अस्पताल भेज दिया गया। नए मरीजों में ज्यादातर महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली से गाजीपुर लौटे हैं। अधिकारियों के अनुसार 16 मई को अलग-अलग साधनों से गाजीपुर पहुंचे यात्रियों को रेलवे जोनल ट्रेनिंग सेंटर में जांच की गई थी। इन सभी लोगों को तापमान अधिक था। बुखार और खांसी भी थी। इसके बाद सभी का सैंपल लेकर जांच के लिए बीएचयू वाराणसी भेजा गया था। 40 लोगों की जांच में 11 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नए पॉजिटिव मरीजों में आठ लोग सैदपुर, दो मनिहारी व एक मोहम्मदाबाद का हैं। इससे पहले बुधवार को गाजीपुर में 18 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसमें मुंबई से लौटे एक ही परिवार के सात सदस्य संक्रमित थे।
वाराणसी में गुरुवार को चार और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें प्रसव के लिए बीएचयू में भर्ती महिला भी शामिल है। महिला के पॉजिटिव होने के कारण नवजात की सैंपलिंग कराई जाएगी।नए मरीजों के साथ ही वाराणसी में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 126 हो गई है। इसमें 77 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। चार लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या 45 हो गई है। बीएचयू में 19 मई को प्रसव के लिए भर्ती 23 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बिहार के रोहतास की रहने वाली महिला और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। इलाज कर रहे डॉक्टर के अनुसार मां को कोविड आइसोलेशन वार्ड में और बच्चे को मां से अलग एल
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें