आजमगढ़ :
गैर प्रांतों से प्रवासियों के आने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। बेंगलुरु, लुधियाना व दिल्ली से चलीं श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से 2213 प्रवासी आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रवासियों की बारी-बारी से थर्मल स्कैनिग की। इसके बाद भोजन का पैकेट देकर रोडवेज बसों से उनके तहसील के शेल्टर होम भेजा गया।
बैंगलुरी से चली श्रमिक स्पेशल ट्रेन आजमगढ़ स्टेशन पर करीब 4.50 बजे पहुंची। 23 बोगियों से 1202 प्रवासी उतरे। इसमें 62 आजमगढ़ व बाकी दूसरे जिले के थे। दूसरी ट्रेन दिल्ली से चलकर सुबह करीब 9.40 बजे पहुंची। इसमें 144 प्रवासी यहां उतरे, शेष को लेकर ट्रेन मऊ चली गई। तीसरी ट्रेन लुधियाना से चलकर दोपहर 12.30 बजे पहुंची जिससे 867 लोग यहां उतरे, बाकी मऊ चले गए। इस ट्रेन के आने की जानकारी यहां किसी को नहीं थी। यहां तक कि स्टेशन मास्टर को भी नहीं। जिस समय ट्रेन यहां पहुंची उस समय स्टेशन पर सन्नाटा था। हालांकि ट्रेन के आते ही जीआरपी प्रभारी गणनाथ प्रसाद व आरपीएफ प्रभारी राशिद बेग मिर्जा स्टेशन पर पहुंचे गए। तब तक कुछ प्रवासी बोगियों से उतर गए थे लेकिन उन्हें जांच के लिए कतारबद्ध किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें