शराब पीने से रोकने पर सिपाहियों को पीटा, एक घायल - Shere Azami News

Breaking

Shere Azami News

Uttar Predesh Azamgarh Mau Ballia Gazipur Deoria Sulatanpur Faizabad Ayodhya Amroha Amethi Lucknow Varanasi Firozabad Barabanki Shahganj Jaunpur Allhabad Kushinagar

Breaking News

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 25 मई 2020

शराब पीने से रोकने पर सिपाहियों को पीटा, एक घायल

रानी की सराय (आजमगढ़) : रानी की सराय क्षेत्र के कोटिला बाजार में रविवार की रात को एक दुकान पर बैठकर शराब पीने से मना करने पर मनबढ़ों ने दो सिपाहियों की पिटाई कर दी। हमले में एक सिपाही को गंभीर चोटें आईं हैं। घायल सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत एक दर्जन के खिलाफ लॉकडाउन, महामारी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
रानी की सराय थाना के सिपाही रंजीत गुप्त व अमित पाल रविवार की रात को लगभग पौने आठ बजे क्षेत्र में गश्त करते हुए कोटिला बाजार पहुंचे। सिपाहियों का कहना है कि बाजार में स्थित एक मिठाई की दुकान पर कुछ लोगों को बगैर मॉस्क लगाए बैठा देख वे रूक गए। दुकान पर शराब पी रहे लोगों को सिपाहियों ने मना किया तो वे कहासुनी करने लगे। उसी दौरान अचानक मनबढ़ युवकों ने पुलिस पर हमला कर दिया। हमले में सिपाही रंजीत गुप्त चोट लगने से जख्मी हो गए। खाकी पर हमले की भनक लगी तो थाने की फोर्स भी मौके पर पहुंच गयी। एहतियात के तौर पर गांव में पीएसी तैनात कर दी गयी है। रानी की सराय इंस्पेक्टर रामायण सिंह ने कहा कि घायल सिपाही की तहरीर पर अल्लीपुर गांव के प्रधान राजेश यादव व दस-बारह अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस ने आरोपित प्रधान के दरवाजे के सामने खड़ी उनकी दो कार को अपने कब्जे में ले लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय

मूंछों का ताव और व्यक्तित्व का प्रभाव: आजमगढ़-लखनऊ मार्ग के चालक अतुल जायसवाल बने चर्चा का विषय उप संपादक ओमप्रकाश गुप्ता आज के दौर में जहां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here